Move to Jagran APP

धधक रहे जंगल और डीएफओ जिले से बाहर

जंगल की आग मामले में प्रदेश में नंबर एक पर चल रहे अल्मोड़ा जिले का वन विभाग फिर सुर्खियों में है। आपदा की घड़ी में अल्मोड़ा वन प्रभाग में जिम्मेदार अधिकारी तक नहीं हैं। डीएफओ विभागीय कार्य से इन दिनों जिले से बाहर गए हुए हैं।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 06 May 2022 06:40 PM (IST)
Hero Image
धधक रहे जंगल और डीएफओ जिले से बाहर

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : जंगल की आग मामले में प्रदेश में नंबर एक पर चल रहे अल्मोड़ा जिले का वन विभाग फिर सुर्खियों में है। आपदा की घड़ी में अल्मोड़ा वन प्रभाग में जिम्मेदार अधिकारी तक नहीं हैं। डीएफओ विभागीय कार्य से इन दिनों जिले से बाहर गए हुए हैं। हाल यह है कि डीएफओ के जाने के बाद विभाग के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के पास चार्ज नहीं है। ऐसी कार्यप्रणाली से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग वनाग्नि की इस घड़ी में कितना संजीदा है। उधर फायर कंट्रोल रूम में भी अधिकतर फोन नहीं उठता है।

बीती 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हो गया था। अप्रैल के बाद से फायर सीजन पीक पर रहा, इन दिनों भी जंगलों की आग की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। हर दिन बढ़ती घटनाओं ने चिता बढ़ा दी है। प्रदेश में जंगलों की आग की घटनाओं में टाप स्थान पर रहने वाले अल्मोड़ा में सबसे अधिक 831 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। इसके बावजूद इन दिनों अल्मोड़ा वन प्रभाग में जिम्मेदार अधिकारी तक तैनात नहीं हैं। डीएफओ महातिम यादव इन दिनों विभागीय कार्य से दिल्ली गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह सोमवार तक ही वापस लौट पाएंगे। इसके बावजूद पीक फायर सीजन में भी किसी को उनको अतिरिक्त प्रभार नहीं दिया गया है। जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। उधर आग की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए बनाए गए फायर कंट्रोल रूम में भी अधिकतर फोन नहीं उठता।

वन प्रभाग के डीएफओ विभागीय कार्य से गए हुए हैं। सीएल में किसी के पास चार्ज नहीं होता है। ईएल या मेडिकल लीव में गए होते तो चार्ज दिया जाता है। एसडीओ या अन्य अधिकारी चार्ज पर रहेंगे। कंट्रोल रूम के काल रिसीव नहीं करने को लेकर वार्ता की जाएगी। मैंने अभी चार्ज संभाला है, जानकारी ली जाएगी।

- कुबेर सिंह बिष्ट, वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं, अल्मोड़ा मुझे कोई चार्ज नहीं दिया गया है। हो सकता किसी और अधिकारी को दिया गया हो।

- भोपाल बिष्ट, एसडीओ, वन विभाग मेरे पास कोई चार्ज नहीं है। अब चार्ज किसे दिया गया है, इसकी जानकारी नहीं है।

- डीसी पंत, प्रभागीय वनाधिकारी, सिविल सोयम, अल्मोड़ा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।