Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारत जोड़ो यात्रा के लिए अल्मोड़ा में जुटे दिग्गज, नहीं आए हरदा समेत कई कांग्रेसी, प्रभारी बोले- होगी कार्रवाई

Congress Bharat Jodi Yatra कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदेश में निकाले जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा की रुपरेखा तैयार की गई। यात्रा की शुरुआत प्रदेश के अंतिम गांव चमोली जिले के माणा से होगी जो न्याय पंचायत स्तर तक जाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaUpdated: Thu, 03 Nov 2022 06:19 PM (IST)
Hero Image
बैठक में आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : Congress Bharat Jodi Yatra: प्रदेश में आगामी 7 नवंबर से होने वाली भारत जोड़ाे यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होने लगे हैं। यात्रा अंतिम गांव माणा से शुरु होकर हरकी पैड़ी हरिद्वार में संपन्न होगी। भारत जोड़ाे यात्रा में राहुल गांधी के माध्यम से उठाए जा रहे मुद्​दों के साथ स्थानीय समस्याओं को लेकर भी जनता से संवाद किया जाएगा।

तैयार की भारत जोड़ो यात्रा की रुपरेखा

गुरुवार को मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदेश में निकाले जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा की रुपरेखा तैयार की गई। यात्रा की शुरुआत प्रदेश के अंतिम गांव चमोली जिले के माणा से होगी, जो न्याय पंचायत स्तर तक जाएगी। दूसरी यात्रा टिहरी, तीसरी नैनीताल से निकाली जाएगी, जो हरकी पैड़ी में खत्म होगी।

इंदिरा गांधी की जयंती पर होंगे कार्यक्रम

इसके अलावा कांग्रेस 14 नवंबर से 19 नवंबर तक इंदिरा गांधी की जयंती तक एक पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन भी कर रही है, जिसमें गांव-गांव विचार गोष्ठियों का आयोजन होगा। बैठक में आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में न पहुंचने वालों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

हरीश रावत के बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि यह बैठक जिला, ब्लाक स्तर के पदाधिकारियाें के साथ है। अगर हरीश रावत की जरूरत होगी तो वह न केवल बैठक में शामिल रहेंगे, बल्कि यात्रा का नेतृत्व भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे, उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी यादव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी क्रम में प्रदेश में भी गांव-गांव तक यह यात्रा चलाई जा रही है। इसी संबंध में जिला, ब्लाक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है।

भर्ती घाेटाले को दबाने में लगी भाजपा सरकार

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि यूकेएसएससी भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड सहित अन्य आरोपित एक के बाद एक जेलों से छूटते जा रहे है। यह दिखाता है कि भाजपा सरकार की नियत साफ नहीं है। वह आरोपितों को बचाने में लगी हुई है। कांग्रेस पहले दिन से बेरोजगारों के हितों में सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रही है।

भारत जोड़ो यात्रा के यह रहेंगे स्थानीय मुद्​दे

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के मुख्य मुद्​दों के साथ स्थानीय मुद्​दों पर भी गांव-गांव जाकर जनसंवाद होगा। स्थानीय मुद्​दों में प्रदेश में भर्ती घाेटाला, कानून व्यवस्था का पूरी तरह ध्वस्त होना, अग्निवीर योजना के खिलाफत, व पलायन होगा।

दिग्गजों के बैठक में नहीं पहुंचने से चर्चा

भारत जोड़ाे यात्रा जैसी महत्वपूर्ण यात्रा की रुपरेखा को लेकर हुई बैठक में कांग्रेस के कई दिग्गज नहीं पहुंचे। इनमें पूर्व सांसद, पिथौरागढ़, धारचूला विधायक सहित पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने से चर्चा का माहौल गर्म रहा। ऐसा लगा की कांग्रेस के अंदर फिलहाल सब ठीक नहीं हुआ है।

यह लोग रहे मौजूद

मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष, भुवन कापड़ी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पीतांबर पांडे, डीडीहाट नरेश द्विवेदी, पिथौरागढ़ त्रिलोक महर, बागेश्वर लोकमणि पाठक, विधायक मनोज तिवारी, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रकाश जोशी, हरीश सिंह ऐठानी, गोविंद बिष्ट, राजेंद्र बाराकोटी, तारा चंद्र जोशी, राजीव कर्नाटक, लता तिवारी, गीता मेहरा।