Move to Jagran APP

अयोध्या में श्रीराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, अल्मोड़ा में होगी रामलीला, सुंदरकांड का भी होगा पाठ

दरकांड के बाद भजन-कीर्तन के माध्यम से भी श्रीराम की महिमा का यशोगान किया जाएगा। हवन भी होगा। वहीं देर सायं बाद दीपोत्सव का कार्यक्रम भी तय किया गया है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिला मुख्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में माहौल भक्तिमय रहेगा। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में पूर्वाह्न 11 बजे श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं भजन-कीर्तन भी होंगे।

By dk joshi Edited By: Shivam Yadav Updated: Sun, 21 Jan 2024 02:10 AM (IST)
Hero Image
अल्मोड़ा का प्राचीन श्रीरामशिला मंदिर समूह। जागरण

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अल्मोड़ा में भी राम भक्तों में गजब का उत्साह है। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। 

वहीं सुंदरकांड के बाद भजन-कीर्तन के माध्यम से भी श्रीराम की महिमा का यशोगान किया जाएगा। हवन भी होगा। वहीं देर सायं बाद दीपोत्सव का कार्यक्रम भी तय किया गया है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिला मुख्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में माहौल भक्तिमय रहेगा। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में पूर्वाह्न 11 बजे श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं भजन-कीर्तन भी होंगे। 

शाम 6.45 बजे से रामलीला मंचन होगा। साथ ही 6.30 बजे से दीपोत्सव होगा। वहीं रात्रि 8.30 बजे महाआरती के बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इधर धर्म जागरण समन्वय विभाग की ओर से रत्नेश्वर मंदिर में पूर्वाह्न 11 बजे से रुद्राभिषेक के बाद माघी खिचड़ी का आयोजन किया जाएगा। 

यह जानकारी संगठन के प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी ने दी। रत्नेश्वर मंदिर के प्रमुख जंग बहादुर थापा ने बताया कि अपराह्न एक बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

इधर मल्ला महल स्थित श्रीरामशिला मंदिर में भी भजन-कीर्तन होंगे। वहीं भंडारा भी होगा। प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर में मध्याह्न 12 बजे से सुंदरकांडपाठ किया जाएगा। इसके बाद भंडारा होगा। मंदिर समिति ने अधिकाधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया है। नंदादेवी मंदिर व कर्नाटक खोला में श्रीराम की लीला का मंचन किया जाएगा। 

बालेश्वर मंदिर में सुंदरकांड पाठ व रामलीला मैदान ढूंगाधारा में हवन किया जाएगा। पातलीबगड़ स्थित श्रीराम मंदिर में भजन-कीर्तन होंगे। इससे पहले श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं योग, विज्ञान, कला और संस्कृति के लिए समर्पित संस्था वेल्थ आर्ट की ओर से लोअर माल रोड स्थित जोशी विला में श्रीराम स्तुति के बाद प्रसाद वितरण होगा। 

धूमधाम से मनाया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव

भारतीय जनता पार्टी की बैठक में अयोध्या में सोमवार को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को जिले में भी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सभी मंडलों में मिष्ठान वितरण करने का निर्णय लिया गया। 

लोगों से इस दिन सभी बड़े मंदिरों में भजन-कीर्तन कर इस दिन को यादगार बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, धर्मेंद बिष्ट, मीना भैसोड़ा, कैलाश गुरुरानी, संजय डालाकोटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।