Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अल्मोड़ा में अब बढ़ेगा फलों का उत्पादन, 37 हेक्टेयर में लगाए जाएंगे पौधे; जानिए कौन-कौन सी होंगी प्रजातियां

Almora उत्तराखंड में अब उद्यान विभाग आगामी शीतकालीन पौधारोपण की तैयारी में जुट गया है। इसी के तहत अब अल्मोड़ा में फलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। दिसंबर-जनवरी में 37 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सेब आढ़ू व कीवी के पौधे रोपित किए जाएंगे। काश्तकारों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। अब अल्मोड़ा में फलों का उत्पादन बड़ी संख्या में होगा।

By dk joshiEdited By: Swati SinghUpdated: Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM (IST)
Hero Image
अल्मोड़ा में अब बढ़ेगा फलों का उत्पादन

डीके जोशी, अल्मोड़ा। वर्षाकालीन फल पौध रोपण अभियान के पूरा होने के बाद अब उद्यान विभाग आगामी शीतकालीन पौधारोपण की तैयारी में जुट गया है। दिसंबर-जनवरी में 37 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सेब, आढ़ू व कीवी के पौधे रोपित किए जाएंगे। काश्तकारों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

वर्तमान में जिले के विकास खंडों हवालबाग, ताड़ीखेत, ताकुला, भिकियासैंण, चौखुटिया, भैसियाछाना, सल्ट, धौलादेवी, द्वाराहाट, लमगड़ा व स्याल्दे में फलों की खेती की जाती है। वर्तमान में जिले के विभिन्न विकास खंडों में सेब, आडू व कीवी का फल उत्पादन क्षेत्रफल क्रमश: 189.40 हेक्टेयर, 495.26 तथा 24.19 हेक्टेयर है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के सेब को पहचान दिलाने की चुनौती, 21 साल बाद भी हिमाचल एप्पल के नाम से बाजार में बिक रहा उत्तराखंड का सेब

वहीं इन फलों का उत्पादन क्रमश: 320.14 मीट्रिक टन ,1448.30 तथा 24.19 मीट्रिक टन होता है। इस बार शीतकालीन पौधारोपण के तहत विभाग ने कीवी का रकबा ज्यादा बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

किस फल के कितने हेक्टेयर में रोपित होंगे पौधे

         फल - क्षेत्रफल

  • सेब - 10 हेक्टेयर
  • आड़ू - 7 हेक्टेयर
  • कीवी - 20 हेक्टेयर

फल वाले पौधों को होगा रोपण

बागवानी मिशन योजना के तहत दिसंबर-जनवरी में फल प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। इस दिशा में विभिन्न विकास खंडों के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई। बागवानों को उद्यान सचल दल केंद्रों से फल पौध वितरित किए जाएंगे। - एसके शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी, अल्मोड़ा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें