Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand News: पहाड़ की शांति वादियों में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ, हैरान कर देंगे मह‍िलाओं से दुष्‍कर्म के ये आंकड़े

उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज‍िले में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। साल 2020 के बाद हर वर्ष इन आंकड़ों में वृद्धि हो रही है जो लोगों के लिए चिंता का सबब बन रही है। इस साल ही अब तक दुष्कर्म से संबंधित 23 मामले पंजीकृत हो चुके हैं। जिसमें 16 मामले पुलिस और सात राजस्व क्षेत्र के हैं।

By santosh bisht Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 10 Sep 2024 11:31 AM (IST)
Hero Image
अल्मोड़ा में महिलाओं पर दुष्कर्म के मामलों में साल दर साल हो रही वृद्धि।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, अल्मोड़ा। पहाड़ की शांति वादियों में भी अब अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है। महिलाओं पर दुष्कर्म के मामलों में साल दर साल वृद्धि हो रही है। इस साल ही अब तक दुष्कर्म से संबंधित 23 मामले पंजीकृत हो चुके हैं। जिसमें 16 मामले पुलिस और सात राजस्व क्षेत्र के हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2020 के सापेक्ष दोगुने से अधिक है।

जिले में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ने लगे हैं। वर्ष 2020 के बाद हर वर्ष इन आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। जो लोगों के लिए चिंता का सबब बन रही है। पिछले पांच सालों के भीतर रेगुलर पुलिस में दुष्कर्म के 74, राजस्व क्षेत्र में 32 मामले पंजीकृत हुए हैं। जबकि पूर्व में महिलाओं से दुष्कर्म संबंधित मामलों की संख्या काफी कम हुआ करती थी। हालांकि, सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म के कई कारण हैं। दुष्कर्म मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सुनवाई होनी चाहिए। आरोपियों को सख्त सजा होनी चाहिए, ताकि समाज में संदेश जाए कि इस तरह के घृणित कार्य करने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

बीते पांच वर्षों में पंजीकृत दुष्कर्म के मामले

वर्ष-           पुलिस - राजस्व क्षेत्र

2020-          8    -     3

2021-         13  -     4

2022 -        16 -      10

2023-         21 -        8

2024-        16 -         7 अब तक

महिला सुरक्षा को लेकर विशेष कार्य किए जा रहे हैं। पुलिसिंग के साथ महिलाओं को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।- देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम धामी सख्‍त, कहा- आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटेगी सरकार