Move to Jagran APP

मां भगवती व भगवान शिव का जलाभिषेक

संवाद सहयोगी मानिला (रानीखेत) मल्ली मानिला स्थित शक्तिपीठाश्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व मं

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 05:27 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 05:27 PM (IST)
मां भगवती व भगवान शिव का जलाभिषेक

संवाद सहयोगी, मानिला (रानीखेत) : मल्ली मानिला स्थित शक्तिपीठाश्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व मंत्रोचारण के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हुआ। पारंपरिक परिधान में सजीधजी महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। बाद में मंदिर पहुंचकर मां भगवती व भगवान शिव का जयकारों के साथ जलाभिषेक किया गया।

गुरुवार को वेदाचार्य हितेश पंत की अगुवाई में धर्माचायरें ने वैदिक मंत्रोचारण व पूजा अर्चना के साथ यजमान त्रिलोक सिंह आदि से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए। श्रध्येय चैतन्यानंद सरस्वती जी महाराज एवं भाष्करानंद सरस्वती जी महाराज की मौजूदगी में कथा व्यास आचार्य नवीन चंद्र जोशी ने श्रीमद् भागवत का महात्मय बताया। कहा कथा सुनने व सत्संग में शामिल होने मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। इस दौरान मां भगवती व देवादि देव महादेव के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कथा के बाद आरती, प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान संस्कृत विद्यालय के प्रधनाचार्य डॉ. सतीश भट्ट, चंडी प्रसाद बलोदी, प्रकाश चंद्र बवाड़ी, भगत सिंह, मंदिर समिति के सदस्य एवं ग्रामीण व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.