Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand: साधु बनकर शिव मंदिर में रह रहा था दूसरे समुदाय का व्‍यक्ति, आधार कार्ड देखा तो सामने आई हकीकत

Uttarakhand News उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक शिव मंदिर में एक मुस्लिम व्यक्ति साधु के वेश में रह रहा था। स्थानीय लोगों को संदेह होने पर उन्होंने उससे आधार कार्ड दिखाने को कहा तो पता चला कि वह आगरा का रहने वाला है। ग्रामीणों ने उसे तुरंत मंदिर छोड़ने को कहा। पुलिस ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाने की बात कही है।

By chandrashekhar diwedi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 29 Sep 2024 03:46 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand News: साधु के वेश में मंदिर में रह रहा था वकील.

जासं अल्मोड़ा। Uttarakhand News: जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित एक शिव मंदिर में वकील नाम का व्यक्ति साधु के वेश में रह रहा था। संदेह होने पर आसपास के लोग शनिवार को मंदिर पहुंचे और उसका आधार कार्ड देखा तो तब जाकर हकीकत सामने आई।

लोगों ने उससे तत्काल मंदिर से जाने को कहा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वकील ने मंदिर छोड़ दिया है। इधर, ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाने की मांग की है।

सनातन धर्म के बारे में कुछ जानकारी नहीं

पेटशाल स्थित शिव मंदिर में करीब दो सप्ताह से साधु रह रहा था। स्थानीय लोग तब से उसकी गतिविधि पर नजर रख रहे थे। पेटशाल के प्रधान कैलास प्रसाद ने बताया कि गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीण मंदिर पहुंचे। संबंधित व्यक्ति की पूरी वीडियोग्राफी की। उससे नाम पूछा और आधार कार्ड दिखाने को कहा।

आधार कार्ड में नाम वकील, निवासी खिल्लो, जनता कालोनी, जगनेर देहात, आगरा (उत्तर प्रदेश) दर्ज था। इससे ग्रामीण भड़क गए। सनातन धर्म के बारे में पूछा गया तो उसे कुछ जानकारी नहीं थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल मंदिर खाली करने को कहा। प्रधान के अनुसार वकील का कहना था कि उसके गुरु अखंडानंद ने उसे यहां रहने की अनुमति दी थी। वह मंदिर में रोज दीया जला रहा था। हालांकि ग्रामीणों के विरोध के बाद वह मंदिर से चला गया है।

अल्मोड़ा जिले में सत्यापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सभी थाने व चौकियों के प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है। एक बार पुन: अभियान चलेगा। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें