Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raksha Bandhan 2023: छात्राओं ने जवानों और पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, लिया रक्षा का वचन

Raksha Bandhan 2023 रक्षाबंधन पर हर साल की तरह इस साल भी जवानों को राखी बांधी गई। स्कूल की छात्राओं ने भारतीय सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। राखी बांध उन्हें देश सेवा के दौरान हर तरह की परेशानियों और खतरे से बचाव की प्रार्थना की। उनका मुंह भी मीठा कराया।छात्राओं ने जवानों से रक्षा का वचन भी लिया।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Thu, 31 Aug 2023 10:57 AM (IST)
Hero Image
छात्राओं ने जवानों और पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, लिया रक्षा का वचन

अल्मोड़ा, जागरण संवाददाता। रक्षाबंधन पर हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। सभी अपने भाई की लंबी आयु और सुरक्षा की मनोकामना करते हुए राखी बांधती है। वहीं सेना पर देश की सुरक्षा कर रहे जवानों की कलाई सुनी न रहे इसके लिए हर साल स्कूली छात्राएं या महिलाएं जरुर राखी बांधती है। इस साल भी अल्मोड़ा में जवानों की कलाई पर नन्हीं छात्राओं ने राखी बांधी।

स्कूल की छात्राओं ने भारतीय सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। राखी बांध उन्हें देश सेवा के दौरान हर तरह की परेशानियों और खतरे से बचाव की प्रार्थना की। उनका मुंह भी मीठा कराया।

छात्राओं ने लिया जवानों से रक्षा का वादा

सबसे पहले छात्राएं कोतवाली पहुंची। उन्होंने यहां पुलिस कार्मिकों को राखी बांधी। उनसे आशीर्वाद लेते हुए अपनी रक्षा का वचन लिया। इसके बाद छावनी स्थित राजपूत रेजीमेंट के कार्यालय में छात्राओं ने सैन्य अधिकारी और कर्मचारियों को राखियां बांधी।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य ज्योत्सना सोहनलाल, अध्यापिका उर्मिला, रोहिणी, पूर्बी एवं तनुजा भी मौजूद रहे। छात्राओं ने हर बार की तरह इस बार भी देश के जवानों की कलाई सुनी नहीं रहने दी। 

पेड़ को बांधी राखी

सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पौधों को रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बुधवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या पूनम जोशी ने पौधों को रक्षासूत्र बांधकर किया। उन्होंने कहा कि पौधों में राखी बांधने से हर व्यक्ति को उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी का अहसास होता है। जिससे पौधों को एक नया जीवन मिलता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें