Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

छात्र-छात्राओं ने खेल गतिविधियों में दिखाया दमखम

छात्र-छात्राओं ने खेल गतिविधियों में दिखाया दमखम

By JagranEdited By: Updated: Sun, 07 Aug 2022 03:31 PM (IST)
Hero Image
छात्र-छात्राओं ने खेल गतिविधियों में दिखाया दमखम

छात्र-छात्राओं ने खेल गतिविधियों में दिखाया दमखम

- सीएम उदीयमान योजना के तहत खेल गतिविधियां शुरू

संवाद सहयोगी, पनुवानौला : गांधी इंटर कालेज में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू हुई। वहीं न्याय पंचायत स्तर में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण भी दिया गया।

न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य हरीश सिंह और न्याय पंचायत क्रीड़ा प्रभारी महेंद्र सिंह भैंसोड़ा ने शुभारंभ किया। क्रीड़ा प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को योजना के बारे में पूरी जानकारी दी। अतिथियों ने हरी झंडी दिखा खेल गतिविधियों का शुभारंभ किया। इसके बाद शारीरिक दक्षता, मानसिक दक्षता, स्वास्थ्य आदि मानकों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया गया।

खेल गतिविधियों में गांधी इंटर कालेज, प्रावि पनुवानौला, सरस्वती शिशु मंदिर, हिमालयन एकेडमी, राउमावि मनीआगर, प्रावि बीना, राउमावि जागेश्वर आदि स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में आठ से नौ वर्ष आयु वर्ग में नैतिक लोहनी, विजय बिष्ट, प्राची गैड़ा, हर्षिता साह, 9 से 10 आयु में मनीष, करन, निकिता, रूचि और चांदनी, 10 से 11 आयु वर्ग में कुमकुम जोशी, दिया जोशी, भूपेंद्र और अमित, 11 से 12 आयु वर्ग में पूजा, वैष्णवी, गोविंद, संस्कार, 12 से 13 आयु में दिया, सुप्रिया, 13 से 14 वर्ग में प्रीति, प्रियांशु, विनय उत्तीर्ण हुए। छह सदस्यीय निर्णायक मंडल में न्याय पंचायत क्रीड़ा प्रभारी महेंद्र, शैलेंद्र वर्मा, गिरीश चंद्र लोहनी, विजय सिंह, संतोष भट्ट, संजय पिलख्वाल आदि रहे।