Move to Jagran APP

Uttarakhand Tourism: अल्‍मोड़ा की वादियों की सैर के लिए पर्यटकों को मिलेगी नई सुविधा, पर्यटन विभाग ने कसी कमर

Uttarakhand Tourism अब पर्यटक साइकिल के जरिए अल्‍मोड़ा की सुंदर वादियों की सैर कर सकेंगे। पहाड़ की सुंदर वादियों का पर्यटक चौपहिया से घूम कर आनंद नहीं उठा सकते हैं। इसके लिए पर्यटन विभाग ने साइकिल उपलब्ध कराई है। पर्यटन विभाग के पास 30 साइकिलें हैं। जिन्‍हें 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से पर्यटकों को किराए में दिया जा रहा है।

By chandrashekhar diwedi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 16 Oct 2024 03:20 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Tourism: साइकिल से पयर्टक कर सकेंगे पहाड़ की सुंदर वादियों की सैर. Concept Photo

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। Uttarakhand Tourism: अब पर्यटक साइकिल के जरिए पहाड़ की सुंदर वादियों का सैर कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग उनको किराए पर साइकिल उपलब्ध करा रहा है। जल्द ही पर्यटक टैक्सी बाइक और स्कूटी से भी पहाड़ घूमने का लुत्फ उठाएंगे।

300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए में दी जाती है साइकिल

पहाड़ में अधिक पर्यटन साहसिक पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। पहाड़ की सुंदर वादियों का पर्यटक चौपहिया से घूम कर आनंद नहीं उठा सकते हैं। इसके लिए पर्यटन विभाग ने साइकिल उपलब्ध कराई है। वर्तमान में विभाग के पास 30 साइकिलें हैं। इन साइकिलों को 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए में दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड आने वाले सैलानियों के लिए विदेश की तर्ज पर घूमने का नया ठिकाना, तारों की छांव में उठाएंगे पहाड़ी खाने का लुत्‍फ

देसी-विदेशी सैलानियों की पहली पसंद साइकिल पर सैर

दिन के समय पर्यटक इन साइकिलों से पहाड़ की सुंदर वादियों को करीब से निहार सकते हैं। साइकिल से पर्यटक जहां एक ओर करीब से पहाड़ की सुंदरता को महसूस कर पाएंगे। तो वहीं पर्यावरण भी इससे सुरक्षित रहेगा। साहसिक पर्यटन के लिए अल्मोड़ा पहुंच रहे देसी-विदेशी सैलानियों की पसंद साइकिल बना हुआ है। भविष्य में इसे और विस्तार देने की योजना है।

25 प्रतिशत सब्सिडी में टैक्सी बाइक व स्कूटी को लोन

पहाड़ में पर्यटन के लिए दोपहिया भी पर्यटकों की पसंद बनते जा रहा हैं। टैक्सी, बाइक और स्कूटी से रोजगार करने वाले लोगों के लिए पर्यटन विभाग वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना से 25 प्रतिशत सब्सिडी पर लोन दे रहा है।

यह भी पढ़ें- सावधान! एक फोन कॉल आपको कर देगी कंगाल, 30 से ज्‍यादा लोगों को लगा चूना; सतर्क रहें और ये गलतियां कतई न करें

वर्तमान में अल्मोड़ा में चल रही 39 टैक्सी बाइक व स्कूटी

वर्तमान में जिले में 39 टैक्सी बाइक व स्कूटी चल रही हैं। इसका प्रयोग होटल और रिसॉर्ट वाले कर रहे हैं। 800 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से यह बाइक व स्कूटी देते हैं। पहाड़ में पार्किंग की सुविधा न होने और जाम से बचने के लिए पर्यटक आजकल इन दोपहिया का भी प्रयोग करते दिख रहे हैं।

पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्याप्त साइकिल उपलब्ध है। पर्यटक किराए पर इन्हें ले जाते हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए और भी योजनाएं हैं। - प्रकाश खत्री, जिला पर्यटन अधिकारी, अल्मोड़ा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।