Move to Jagran APP

पुण्य तिथि पर जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा को किया नमन

जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 22 Aug 2022 06:53 PM (IST)
Hero Image
पुण्य तिथि पर जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा को किया नमन

पुण्य तिथि पर जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा को किया नमन

- उलोवा के वरिष्ठ नेता पूरन तिवारी को किया गया सम्मानित

- विचार गोष्ठी में व्यक्तित्व पर विस्तार से की गई चर्चा

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया। उनके ही गाए गीतों को गाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर उत्तराखंड लोक वाहिनी के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र तिवारी को सम्मानित किया गया।

गिरीश तिवारी स्मृति समारोह समिति की ओर से एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट ने गिर्दा के गीत, ततुक नि लगा उदेख घुनन मुनई न टेक... गाकर की। उनके साथ ईश्वर दत्त जोशी, नारायण सिंह थापा, दीपक भौर्याल, दीपक भौर्याल व नीरज भट्ट ने संगत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूली बच्चियों के जनगीतों से हुआ। कार्यक्रम में साहित्य, लोक कला, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूल- कालेजों के छात्र छात्राओं ने भी भागीदारी की। राजकीय इंटर कालेज महाकालेश्वर की छात्राओं ने उत्तराखण्ड मेरी मातृभूमि गाकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर उलोवा के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने कहा कि आंदोलनों के साथ ही सड़कों पर गाए गए गीतों ने गिर्दा को जनमानस में लोकप्रिय बना दिया। मुख्य अतिथि गिर्दा की पत्नी हेमलता तिवारी ने उनके सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता रेवती बिष्ट व संचालन दीपा तिवारी ने किया। इस मौके पर दया कृष्ण कांडपाल, कुणाल तिवारी, हयात रावत, सुरेश तिवारी ,जगत रौतेला , तुहिन तिवारी , बिनय किरौला , जगदीश जोशी, आनंदी वर्मा, अजयमित्र सिह बिष्ट, आशीष जोशी, संजय पांडे, उदय किरौला, जंगबहादुर थापा, दीपक मनराल चंदन नेगी, प्रमोद डालाकोटी, जगदीश बिष्ट, मनोज भट्ट आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।