Move to Jagran APP

दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में उत्‍तराखंड के एक वैज्ञानिक का भी नाम, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की सूची

World Top Scientists उत्‍तराखंड के डॉ. तरुण बेलवाल को अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में खाद्य विज्ञान में उन्हें 498 वीं रैंक दी है। डाॅ. तरुण बेलवाल का शोध कार्य मुख्य रूप से मूलरूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और उनका शोध फाइटोन्यूट्रिएंट्स खाद्य विज्ञान और प्राकृतिक उत्पादों से संबंधित हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

By chandrashekhar diwedi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Thu, 10 Oct 2024 01:16 PM (IST)
Hero Image
World Top Scientists: दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में डॉ. तरुण को मिली जगह

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा । World Top Scientists: उत्‍तराखंड के एक वैज्ञानिक का नाम दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुआ है। पहाड़ी शहर अल्‍मोड़ा के डॉ. तरुण बेलवाल ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जगत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में खाद्य विज्ञान में उन्हें 498 वीं रैंक दी है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र वासियों में हर्ष व्याप्त है और उनका परिवार गौरवांवित महसूस कर रहा है।

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी

खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म दिया

मूलरूप से अल्मोड़ा के रहने वाले डाॅ. तरुण बेलवाल का शोध कार्य मुख्य रूप से फाइटोन्यूट्रिएंट्स, खाद्य विज्ञान और प्राकृतिक उत्पादों से संबंधित हैं। उनके शोधों ने प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट्स, स्वास्थ्य सुधारक खाद्य पदार्थों और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म दिया है। उनके अनुसंधान न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण विज्ञान के क्षेत्र में मान्यता प्राप्त कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- खाकी में मातृशक्ति का दबंग रूप हैं IPS Shweta Chaubey, निर्बल के लिए रक्षक तो समाज के द्रोहियों के लिए मर्दानी

रिसर्च डायरेक्टर के पद पर कार्यरत

  • डाॅ. बेलवाल ने अपनी पीएचडी जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान और कुमाऊं विश्वविद्यालय से पूरी की।
  • इसके बाद उन्होंने विश्व प्रसिद्ध जेंजियांग यूनिवर्सिटी (चीन), यूनिवर्सिटी ऑफ ट्यूरिन (इटली), और टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी (अमेरिका) से पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च किया।
  • फिलहाल वे न्यू जर्सी, यूएसए में सातसीएनपी नामक संस्थान में रिसर्च डायरेक्टर (फाइटो न्यूट्रिएंट्स) के पद पर कार्यरत हैं।
  • डॉ. बेलवाल ने अब तक सात पुस्तकें प्रकाशित की हैं और उनके शोध कार्यों को 7000 से अधिक बार उद्धृत किया जा चुका है, जो उनके काम की प्रासंगिकता और महत्व को दर्शाता है।
  • वह प्रतिष्ठित फाइटोमेडिसिन जर्नल में एसोसिएट एडिटर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

परिवार का महत्वपूर्ण योगदान

डॉ. तरुण बेलवाल ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी माता निर्मला बेलवाल और पिता नवीन चंद्र बेलवाल ने हमेशा ही उन्हें प्रोत्साहित किया।

उनकी पत्नी सुदिप्ता रामोला ने भी आगे बढ़ने को प्रेरित किया। इसके अलावा उनके रिश्तेदार, जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिक डाॅ. आईडी भट्ट ने मार्गदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड आने वाले सैलानियों के लिए विदेश की तर्ज पर घूमने का नया ठिकाना, तारों की छांव में उठाएंगे पहाड़ी खाने का लुत्‍फ

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें