Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand News: पहाड़ भी चढ़ गया डेंगू का मच्छर, अल्मोड़ा जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत दो मरीजों में पुष्टि

Dengue in Almora पहाड़ डेंगू जैसे रोग से अछूते रहते हैं। मैदानी इलाकों में ही डेंगू के मरीज सामने आते हैं। हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में हर साल डेंगू मरीज मिलते हैं मगर पहाड़ी इलाकों में डेंगू मरीजों का मिलने का यह पहला मामला है।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaUpdated: Wed, 02 Nov 2022 03:50 PM (IST)
Hero Image
Dengue in Almora: मरीजों में डेंगू की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : Dengue in Almora: जिले में डेंगू के मामले सामने आए हैं। डाक्टर समेत दो मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है। हालांकि दोनों मरीज मैदान से अल्मोड़ा आए थे, यहां आकर जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीजों में डेंगू की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

फिर अवकाश पर गए डाॅक्टर

जिला अस्पताल ( Almora district hospital) के एक डाक्टर दीपावली पर्व मनाने हल्द्वानी गए थे। त्यौहार के बाद ड्यूटी पर लौटे तो अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। उन्हें बुखार की शिकायत हुई। डेंगू के लक्षण पाए जाने पर अस्पताल में ही उनकी जांच हुई। जांच में रिपोर्ट पाजिटिव निकल गई। डेंगू की पुष्टि होते ही डाक्टर अवकाश पर वापस घर चले गए हैं। उनका हल्द्वानी में ही उपचार चल रहा है।

दूसरा मरीज अस्पताल में भर्ती

इसके अलावा जिला अस्पताल में आए एक अन्य मरीज की भी जांच की गई। उसमें भी डेंगू की पुष्टि हुई है। यह मरीज दिल्ली से आया था। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में उसकी डेंगू की जांच की गई थी। डेंगू निकलने पर मरीज को जिला अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया है। अस्पताल में ही उसका उपचार चल रहा है। जिले में इस साल ये डेंगू के पहले मामले हैं।

पहाड़ में डेंगू का पहला केस

पहाड़ डेंगू जैसे रोग से अछूते रहते हैं। अाम तौर पर मैदानी इलाकों में ही डेंगू के मरीज सामने आते हैं। हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में हर साल डेंगू मरीज मिलते हैं, मगर पहाड़ी इलाकों में डेंगू मरीजों का मिलने का यह पहला मामला है। हालांकि ये दोनों मरीजों को भी डेंगू का डंक हल्द्वानी और दिल्ली में ही लगने की बात सामने आ रही है। क्योंकि दोनों मरीज इन्हीं इलाकों से अल्मोड़ा आए हैं।

दीपावली में घर से लौटे डाक्टर और दिल्ली से आए एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि डाक्टर छुट्टी लेकर हल्द्वानी चले गए हैं। स्थानीय स्तर पर कोई भी डेंगू से पीड़ित मरीज नहीं हैं।

-डाॅ. कुसुमलता, प्रभारी पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा