Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ajay Tamta: पानी के टैंकर वाले अजय टम्टा के पास अब फॉर्च्यूनर, इतनी है भाजपा प्रत्याशी की चल संपत्ति

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा अपने संसदीय कार्यकाल में टैंकर से अब डिजायर व फॉर्च्यूनर वाले हो गए हैं। 15 साल में उनकी चल-अचल संपत्ति भी बढ़ गई है। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने 50 साल की आयु में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ (उप्र) से बीए किया है। टम्टा ने कृषि इंटर कॉलेज दोफाड़ से 1993 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वह सक्रिय राजनीति में उतर गए।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Sat, 23 Mar 2024 06:51 PM (IST)
Hero Image
पानी के टैंकर वाले अजय टम्टा के पास अब फॉर्च्यूनर, इतनी है भाजपा प्रत्याशी की चल संपत्ति

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा अपने संसदीय कार्यकाल में टैंकर से अब डिजायर व फॉर्च्यूनर वाले हो गए हैं। 15 साल में उनकी चल-अचल संपत्ति भी बढ़ गई है। टम्टा ने अल्मोड़ा संसदीय सीट से पहला चुनाव वर्ष 2009 में लड़ा। तब उनके पास चल संपत्ति तीन लाख रुपये थी। उस समय वाहन के नाम पर सिर्फ एक टैंकर था। हालांकि उस वर्ष वह चुनाव हार गए थे।

इसके बाद मोदी लहर में वर्ष 2014 और फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने लगातार जीत दर्ज की। नामांकन पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार वर्ष 2019 में उनके पास 6,49,744 की चल संपत्ति थी और 37,31,375 रुपये की अचल संपत्ति थी। पत्नी सोनल टम्टा के नाम 11,59,669.87 की धनराशि थी।

टम्टा ने किया स्नातक

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने 50 साल की आयु में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ (उप्र) से बीए किया है। टम्टा ने कृषि इंटर कॉलेज दोफाड़ से 1993 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वह सक्रिय राजनीति में उतर गए। वर्ष 1997 में वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष और 1999 में जिला पंचायत अध्यक्ष बने। राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सोमेश्वर विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद वह वर्ष 2007 से भाजपा के टिकट पर सोमेश्वर विधानसभा से चुनाव लड़े और जीते।

कभी शैक्षिक योग्यता थी इंटर

वर्ष 2009 में उन्हें अल्मोड़ा संसदीय सीट से टिकट दिया गया, लेकिन वह चुनाव हर गए। वर्ष 2012 में वह दोबारा सोमेश्वर विधानसभा से चुनाव जीते। मोदी लहर में वह 2014 व 2019 में लगातार अल्मोड़ा संसदीय सीट से चुनाव जीते। इन सभी चुनावों में शपथ पत्र में भरी गई शैक्षिक योग्यता इंटर ही थी। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान सांसद अजय टम्टा ने स्नातक की पढ़ाई की और उनकी मेहनत रंग लाई। वर्ष 2023 में उन्होंने स्नातक कर लिया।

ऐसा है संपत्ति का ब्यौरा

चल संपत्ति : स्वयं- 26,58,611 रुपये,

पत्नी सोनल टम्टा-10,51,877 रुपये

पुत्री सिद्धि टम्टा 11,31,173 रुपये।

अचल संपत्ति : 75.40 लाख रुपये

बैंक ऋण : 19,09,642 रुपये

वाहन : मारुति स्विफ्ट डिजायर, टोयोटा फॉर्च्यूनर

आभूषण : स्वयं-सात तोला सोना, 20 ग्राम चांदी।

पत्नी के पास 10 तोला सोना, 50 ग्राम चांदी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: विधानसभा चुनाव के बाद से ही झटके पर झटके खा रही बसपा, जनाधार वाले नेता छोड़ चुके हैं पार्टी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर