Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नया साल मनाने आए दिल्ली के पर्यटकों पर हमला

पर्यटकों पर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। आधी रात को आए बदमाशों ने जमकर लूटपाट की और तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By Sunil NegiEdited By: Updated: Mon, 01 Jan 2018 09:04 PM (IST)
Hero Image
नया साल मनाने आए दिल्ली के पर्यटकों पर हमला

बागेश्वर, [जेएनएन]: नया साल मनाने आए पर्यटकों पर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। आधी रात को आए बदमाशों ने जमकर लूटपाट की और तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सहायता के लिए पर्यटक कपकोट थाने में फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। गंभीर रूप से घायल तीन पर्यटकों को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

दिल्ली केआर जेड 4 ब्लॉक, एक्स न्यू रोशनपुरा, नजफगढ़ निवासी संदीप (31) पुत्र सत्यप्रकाश, हिमांशु (23) पुत्र राजकुमार व सोनू (28) पुत्र सत्यपाल अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न बागेश्वर जिले के  कपकोट पहुंचे। वह यहां धूरगांव में रुके हुए थे। इनके तीन दोस्त जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, वह होटल से बाहर टेंट में रुके। रविवार की देर रात करीब एक दर्जन नकाबपोश तंबू में घुस आए। 

उन्होंने जब उनसे बाहर जाने के लिए कहा तो तमंचे लहराने लगे और महिलाओं से बदसलूकी करने लगे। इसके बाद युवकों ने इसका विरोध जारी रखा तो लुटेरों ने तीनों को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। युवकों का आरोप है कि तंबू में लूटपाट भी की गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसओ कपकोट एमसी जोशी ने कहा कि पुलिस को इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के अनुसार घटना की सूचना मिली है। इस संबंध में जांच जारी है। घायलों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड रेलवे कर्मी से तीन लाख की लूट, गोली मारकर की हत्या

यह भी पढ़ें: कैश कलेक्शन एजेंट की आंख में मिर्ची डाल युवक ले उड़ा बीस लाख

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें