Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Yoga Day 2023: मानवता के लिए योग थीम पर मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, लोगों ने किया योगाभ्यास

International Yoga Day 2023 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के तीन मुख्य और 11 आयुष वेलनेस केंद्रों पर योगाभ्यास करने को साधक जुटे। गरुड़ में योग दिवस का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट और एसडीएम राजकुमार ने किया। तीनों जगहों पर हजारों लोग योग के लिए जुटे। जिले में आज हर जगह हर कोई योग के रंग में डूबा हुआ दिखा। इसके अलावा 11 वेलनेस केंद्रों पर भी योग दिवस पर साधक जुटे।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Wed, 21 Jun 2023 03:58 PM (IST)
Hero Image
मानवता के लिए योग थीम पर मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, लोगों ने किया योगाभ्यास

बागेश्वर, जागरण संवाददाता। मानवता के लिए योग थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के तीन मुख्य और 11 आयुष वेलनेस केंद्रों पर योगाभ्यास करने को साधक जुटे। बाबा बागनाथ धाम सरयू घाट में जिलाधिकारी अनुराधा पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने योग दिवस का शुभारंभ किया।

गरुड़ में योग दिवस का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट और एसडीएम राजकुमार ने किया। तीनों जगहों पर हजारों लोग योग के लिए जुटे। जिले में आज हर जगह हर कोई योग के रंग में डूबा हुआ दिखा। इसके अलावा 11 वेलनेस केंद्रों पर भी योग दिवस पर साधक जुटे। पतंजलि योग पीठ के योगाचार्यों ने योग कराया।

योगाचार्यों ने कहा कि भारतीय योग व ध्यान से मन में प्रसन्नता आती है। योग से जीवन के सर्वांगीण विकास के साथ ही शांति का अनुभव होता है। योग को हमें अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। यदि योग को अपना लिया जाए तो बीमारियां कोसों दूर रहेंगी। शिविर में योग साधकों ने प्रार्थना से योग की शुरूआत की। इस दौरान सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, बज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, भुजंगासन, मकरासन, उत्तान पाद आसन, अर्ध हलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाती, अनुलोम विलोम, नाड़ी शोधन, भ्रामरी का अभ्यास करने के साथ ध्यान लगाने का अभ्यास किया।

ये लोग रहे उपस्थित

ब्लाक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, वरिष्ठ नागरिक दलीप खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, इंद्र परिहार, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान गणेश दत्त कांडपाल, कंट्रीवाइड से गीता जोशी, चंपा पांडे आदि उपस्थित थे। इधर, पुलिस लाइन पर योग दिवस मनाया गया।

जिला सत्र न्यायाधीश ने किया योग

उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला न्यायालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। जिला सत्र न्यायाधीश आरके खुल्बे ने दीप प्रज्वलित किया। योग प्रशिक्षक गणेश दत्त पांडे ने योगाभ्यास कराया। उधर, इंटर कॉलेज क्वैराली में योग दिवस मनाया गया। उधर, सीमैप शोध केंद्र पुरड़ा में योग मनाया गया। इस दौरान योगाचार्य चतुर सिंह, आदि उपस्थित थे। उधर, कपकोट, कांडा, काफलीगैर में भी योग दिवस मनाया गया।

बैजनाथ धाम समेत विभिन्न स्थानों में मनाया योग दिवस

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने योग कर नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। प्रसिद्ध बैजनाथ धाम में योग दिवस का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने दीप जलाकर किया। स्वीप की टीम ने स्टाल लगाकर फॉर्म 6,7 व 8 को भरने की जानकारी दी।

अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट ने की। इस दौरान एसडीएम राजकुमार पांडे, ज्येष्ठ उप प्रमुख बहादुर कोरंगा, जेसी आर्या, उमेश जोशी आदि मौजूद थे। स्थानीय केडी पांडे रामलीला मैदान में पतंजलि योग समिति, मंगल मूर्ति संगठन, व्यापार संघ के संयुक्त तत्वावधान में योग महोत्सव मनाया गया। जिसमें योगचार्य भुवन कैड़ा ने विभिन्न प्रकार के योग कराए। इस दौरान तहसील प्रभारी नंदन सिंह नेगी, जीवन सिंह दोसाद, कैलाश चंद्र जोशी, घनश्याम जोशी, विनोद भट्ट, दयाल गिरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें