Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्र पर बागेश्वर में देवी व दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन, फूलों से सजा पूजा पंडाल

Shardiya Navratri 2023 शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रही हैं। देवी पूजा और दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर और ग्रामीण अंचलों में मंदिरों की साफ-सफाई और सजावट शुरू हो गई है। पूजा पंडाल भी सजने लगे हैं। पूजा पंडालों में रखी जाने वाली दुर्गा की प्रतिमाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।

By ghanshyam joshiEdited By: riya.pandeyUpdated: Sat, 14 Oct 2023 03:55 PM (IST)
Hero Image
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्र पर बागेश्वर में देवी व दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रही हैं। देवी पूजा और दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर और ग्रामीण अंचलों में मंदिरों की साफ-सफाई और सजावट शुरू हो गई है। पूजा पंडाल भी सजने लगे हैं। पूजा पंडालों में रखी जाने वाली दुर्गा की प्रतिमाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।

देवी पूजा महोत्सव के संरक्षक राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले महोत्सव में सुबह पूजा अर्चना तथा शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

रविवार को महिलाएं निकालेंगी भव्य कलश यात्रा

दुर्गा पूजा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कर्म्याल ने बताया कि यह अपने आप में एक अनोखा महोत्सव है, जिसे सभी के सहयोग से मनाया जाता है। उधर, भगवती मंदिर कठायतबाड़ा में बैसी की तैयारी पूरी हो गई हैं। रविवार की सुबह महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। उधर, कपकोट, कांडा, काफलीगैर आदि स्थानों पर पूजा-अर्चना को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्र पर बैसी का आयोजन हो रहा है। देव डागरों को आमंत्रित किया गया है। गंगा स्नान आदि के बाद मंदिर में पूजा अर्चना होगी।

यह भी पढ़ें - Haridwar News: तर्पण करने के लिए गंगा घाट पर पहुंचे श्रद्धालु की अचानक गिरकर मौत, मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस

पूजा के सामान की खरीदारी

नवरात्र पर मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने शनिवार को चुनरी, नारियल, श्रृंगार समेत अन्य सामान भी खरीदारी की। नगर के बाजार में चहल-पहल रही। रविवार को देवी, दुर्गा, भगवती मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना को लोग निकलेंगे। घरों में भी देवी का हरेला बोया जाएगा।

यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री कार्यालय में होंगे पहाड़ के पारंपरिक ऐपण के दीदार, पिथौरागढ़ में स्टाल निरीक्षण के दौरान हुए थे प्रभावित

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर