Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Rains: बारिश से बागेश्‍वर में बर्बादी, आठ घर ढहे; खौफ की बीच कट रही लोगों की रात

Uttarakhand Rains कपकोट में वर्षा से गधेरे उफना गए हैं। कुंवारी में भूस्खलन हो रहा है। आठ घरों पर अतिवृष्टि की मार पड़ी है। जिससे लगभग 60 लोग प्रभावित हो गए हैं। वहीं वर्षा से आपदाग्रस्त कुंवारी गांव में एक बार फिर से भूस्खलन होने लगा है। ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। लोगों ने प्रशासन से गांव की सुध लेने की मांग की है।

By ghanshyam joshi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 09 Aug 2024 02:01 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Rains: कपकोट में वर्षा से उफनाए गधेरे, कुंवारी में भूस्खलन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। Uttarakhand Rains: कपकोट में वर्षा से गधेरे उफना गए हैं। कुंवारी में भूस्खलन हो रहा है। 12 सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया है। आठ घरों पर अतिवृष्टि की मार पड़ी है। 60 लोग प्रभावित हो गए हैं।

पांच लोगों के घरों के आंगन ध्वस्त हो गए हैं। लोग वर्षा से परेशान तथा भयभीत हैं। जिले में रात को अधिक वर्षा हो रही है। गुरुवार को सुबह तक वर्षा हुई। दिन में हल्की वर्षा के बाद शाम तक धूप निखर आई। शामा के लाथी-चनुली में हयात सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आज चार जिलों में तेज बौछार के आसार, हल्‍द्वानी में मौसम सुहावना; गर्मी छू मंतर

मंडलसेरा में कैलाश चंद्र पुत्र दीवान राम, कांडा तहसील के गौजाणी में मोहन सिंह पुत्र नंदन सिंह, कभाटा में मोहन राम पुत्र दीवान राम, लैटगाड़ी में बचुली देवी पत्नी रणजीत सिंह, कपकोट के किलपारा में कमला देवी पत्नी पुष्कर सिंह का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

गरुड़ के गागरीगोल में दलीप राम पुत्र मोती राम, डंगोली में कला देवी पत्नी लच्छी राम, चनौली में दलीप राम पुत्र मोती राम का मकान ध्वस्त हो गया है। जिससे लगभग 60 लोग प्रभावित हो गए हैं।

बागेश्वर तहसील के द्वारसों गांव में जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, कुकरौली के उमेद सिंह पुत्र दौलत सिंह, करुली में प्रताप सिंह पुत्र विशन सिंह का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया है। काफलीगैर तहसील के पगना में धनी राम पुत्र शिव लाल, सुतरगांव के राजेंद्र प्रसाद पुत्र केशर राम, नायल में शम्भू दत्त मिश्रा पुत्र विशन दत्त, मल्ला पय्या के जसपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह का आंगन ध्वस्त हो गया है।

12 सड़कों पर आवागमन प्रभावित

अतिवृष्टि से गुरुवार को चनौली-जैनकरास, गरुड़-कपकोटी-फल्यांटी, जिन्तोली-सिलखन्यारी, रवांईखाल-कमोल, खड़लेख-भनार-डाना-टिक्टा, बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा, शामा-लीती-गोगिना, सीरी, नामतीचेटाबगड़, भयूं-गुलेर, गुलम-परगड़, दफौट, तूनेरा समेत 12 मोटर मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। इधर, जीआइसी मार्ग भुरचुनिया धार में सड़क पर पेड़ गिर गया।

अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। वहीं, चंडिका मंदिर सड़क पर बार-बार मलबा गिरने से मकानों को खतरा बना हुआ है। रेडक्रास भवन मार्ग पर निर्माणाधीन दीवार भी गिर गई है। रेडक्रास के चेयरमैन संजय साह जगाती ने जांच की मांग की है।

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन राजस्व विभाग कर रहा है। बंद सड़कों को खोलने के लिए लोडर मशीनें लगाई गईं हैं। जिलाधिकारी ने संबंधितों महकमों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  - शिखा सुयाल, जिला आपदा अधिकारी।

कुंवारी गांव में भूस्खलन, लोग भयभीत

कपकोट। वर्षा से आपदाग्रस्त कुंवारी गांव में एक बार फिर से भूस्खलन होने लगा है। ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। भूस्खलन के कारण ग्रामीण बुधवार की रात सो तक नहीं सके। मकान के आगे तथा पीछे से भूमि खिसकने लगी है। लोगों ने प्रशासन से गांव की सुध लेने की मांग की है।

गांव की देवकी देवी ने दूरभाष पर बताया कि बुधवार की रात फिर से भूस्खलन शुरू हो गया। वह घर में अकेली थी। जिस कारण रातभर सो तक नहीं सकी। उनके घर के आगे तथा पीछे भूस्खलन हो गया है। मकान तक जाने का रास्ता तक नहीं बचा है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: आज दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, राजधानी के लोगों को सता रहा जलभराव का डर