Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्‍तराखंड से मानसून हुआ विदा, लेकिन पहाड़ों पर अब भी झमाझम बारिश; छाया कोहरा और ठंड ने दी दस्‍तक

Weather Forecast Today उत्तराखंड में मानसूनी वर्षा थम गई है लेकिन हिमालयी क्षेत्र में अभी भी झमाझम वर्षा हो रही है। शनिवार को सरयू घाटी में तेज वर्षा से आम जन-जीवन पर असर पड़ा। कई सड़क बंद होने से यात्री फंसे रहे। वहीं गरुड़ में कत्यूर घाटी में आजकल सुबह के समय कोहरा लगने लगा है। इस बीच यहां ठंड भी बढ़ गई है।

By ghanshyam joshi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 05 Oct 2024 04:59 PM (IST)
Hero Image
Weather Forecast Today: सड़क बंद होने से घंटों फंसे लोग, लोडर मशीन ने हटाया मलबा. Jagran

जासं, बागेश्वर । Weather Forecast Today: उत्‍तराखंड में मानसूनी वर्षा थम गई है, लेकिन हिमालयी क्षेत्र में अभी भी झमाझम वर्षा हो रही है। तेज वर्षा के चलते शनिवार को सरयू घाटी फिर से तरबतर हो उठी। तेज वर्षा से यहां आम जन-जीवन पर असर पड़ा। कई सड़क बंद होने से यात्री घंटों फंसे रहे। बाद में प्रशासन ने लोडर मशीन भेजकर सड़क से मलबा हटवाया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

सरयू घाटी में शुक्रवार देर शाम सूसलधार वर्षा हुई। जिससे कई सड़कों पर भारी मात्रा में भूस्खलन होने लगा। कई स्थानों पर मलबा तथा बोल्डर गिरने से सड़कें बंद हो गईं। यहां ब्लाक तथा जिला मुख्यालय से घरों को लौट रहे ग्रामीणों के वाहन भी रोड बंद होने से जहां-तहां फंस गए। इस दौरान कई लोगों ने गांव तक दूरी पैदल ही नापी।

यह भी पढ़ें- Navratri: मुस्लिम भक्त ने रखी थी मां दुर्गा के इस मंदिर की नींव, सच्चे मन से मांगी मुराद होती है पूरी; दिलचस्‍प कहानी

वर्षा के कारण फसल खराब

स्थानीय निवासी कमला देवी ने बताया कि सरयू घाटी के सौंग, मुनार, गासी, सूपी, तरसाल, पतियासार, सुमगढ़ आदि गांवों में वर्षा से जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा। यहां बिजली-पानी का भी संकट बना हुआ है। वर्षा के कारण फसल भी खराब होने लगी है। यहां धान की कटाई तथा मढ़ाई भी प्रभावित हो गई है।

मवेशियों के लिए कटी घास भीगने से काली पड़ गई है। जिससे जाड़ों में सूखी घास का संकट मंडराने की संभावना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जनपद में कहीं से भी नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

कत्यूर घाटी में छाया कोहरा, सुबह होने लगी ठंड

गरुड़ में कत्यूर घाटी में आजकल सुबह के समय कोहरा लगने लगा है। इस बीच यहां ठंड भी बढ़ गई है। लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। जलवायु परिवर्तन के चलते यहां मौसम में काफी बदलाव आने लगा है। सुबह के समय पूस माह जैसा कोहरा लग रहा है। लोगों को मार्निंग वाक करने तथा वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Navratri 2024: देवभूमि की इस देवी की यात्रा बेहद खास, केवल पुरुष ही लेते हैं भाग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें