Move to Jagran APP

नगर प्रवेश द्वार पर पार्किंग बनी गंदगी का अड्डा

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग : एक ओर नगर पालिका नगर को स्वच्छ रखने के लिए अभियान चलाए हुए है। वही

By JagranEdited By: Updated: Sat, 18 Aug 2018 10:41 PM (IST)
Hero Image
नगर प्रवेश द्वार पर पार्किंग बनी गंदगी का अड्डा

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग : एक ओर नगर पालिका नगर को स्वच्छ रखने के लिए अभियान चलाए हुए है। वहीं नगर के प्रवेश द्वार पंचपुलिया पर नगर पालिका की दुकान व पार्किग के आगे मलबे के ढ़ेर सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

व्यापारी आनंद सिंह, अनिल मलासी, विनोद, प्रकाश ने बताया कि बीते लंबे समय से नगर पालिका के पंचपुलिया स्थित पार्किग के आगे दुकान व कर्णमंदिर परिसर के समीप पानी निकासी नहीं होने से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अधिकांश सफाई कर्मियों के आवासीय भवन इसी परिसर में बने हैं। नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर ओवरफ्लो हो रहा है। साथ ही कीटनाशक दवा का भी छिड़काव नहीं किया जा रहा है। कांजी हाउस होने के बाद भी आवारा घूम रहे पशु दुकानों के अंदर घुस कर सामान बर्बाद कर रहे हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी जीआर बिनवाल ने बताया कि शीघ्र ही नगर पालिका को व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देशित किया जाएगा। कैप्शन : पर्यटक सुविधा केंद्र व पार्किग के आगे पसरी गंदगी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।