Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने जीजीआइसी और प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

शिक्षामंत्री अरविद पांडेय ने बुधवार को जीजीआइसी और प्राथमिक विद्यालय चम्पावत का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 22 Dec 2021 09:37 PM (IST)
Hero Image
शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने जीजीआइसी और प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

संवाद सहयोगी, चम्पावत : शिक्षामंत्री अरविद पांडेय ने बुधवार को जीजीआइसी और प्राथमिक विद्यालय चम्पावत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। शिक्षामंत्री ने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से कई प्रश्न पूछे। उन्होंने बच्चों से उनके लक्ष्य के बारे में भी जानकारी ली। शिक्षण व्यवस्था को लेकर भी मंत्री ने बच्चों से सवाल किए। उन्होंने जीजीआइसी की छात्राओं को मिल रही सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। शिक्षामंत्री ने विद्यालय के शिक्षकों से विद्यालयों का शैक्षणिक माहौल बेहतर करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों से शिक्षामंत्री ने जीके से संबंधित प्रश्न पूछे। बच्चों के जवाब सुनकर मंत्री अरविंद पंाडेय संतुष्ट नजर आए। उनके साथ सीईओ आरसी पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दलेल सिंह राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्य नारायण, उपखंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट आदि मौजूद रहे। शिक्षामंत्री यहां भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने आए थे। पार्टी के कार्यक्रम से समय निकालकर उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। ========= आप के कर्नल कोठियाल आज टनकपुर में करेंगे रोड शो

संवाद सहयोगी, टनकपुर : आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल आज टनकपुर में रोड शो करेंगे। आप प्रवक्ता संगीता शर्मा ने बताया कि अपराह्न 2:50 बजे कोठियाल का जगबूड़ा पुल पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। शाम तीन बजे से टनकपुर पीलीभीत चुंगी से रोड शो शुरू होगा। चार बजे कर्नल कोठियाल तुलसीराम चौराहे पर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम पाच बजे वे टनकपुर स्थित पार्टी कार्यालय में सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ संवाद करेंगे।