Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

देवभूमि कालेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व

देवभूमि कालेज आफ एजुकेशन में शुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ कुमाऊंनी लोकपर्व हरेला पर्व मनाया गया। प्राचार्य डा. दिशा थपलियाल की अध्यक्षता मैं हुए कार्यक्रम में बीएड के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं लोकपर्व हरेला से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

By Edited By: Updated: Fri, 15 Jul 2022 08:56 PM (IST)
Hero Image
देवभूमि कालेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व

संवाद सूत्र, बनबसा : देवभूमि कालेज आफ एजुकेशन में शुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ कुमाऊंनी लोकपर्व हरेला पर्व मनाया गया। प्राचार्य डा. दिशा थपलियाल की अध्यक्षता मैं हुए कार्यक्रम में बीएड के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं लोकपर्व हरेला से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुमाऊंनी संस्कृति में हरेला पर्व के महत्व को बताया गया। जिसे छात्रों ने एक सुंदर झांकी के माध्यम से दर्शाया। झांकी के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि किस प्रकार लोकपर्व हरेला उत्सव हमारे समाज मे मनाया जाता है। चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र प्राध्यापक पंकज ने हरेला पर्व पर प्राकृतिक संरक्षण तथा इससे जुड़े सरकारी प्रयासों से सभी को जानकारी दी। चतुर्थ सेमेस्टर की छात्र व प्राध्यापिकाओं ने " जी रया, जागी रया, फूल जसा खिली रया" लोकगीत को गाकर समस्त जनमानस की लंबी आयु की कामना की। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी संस्कृति को उजागर करते हुए उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान रंगयाली, पिछोड़ि पहनकर अपनी संस्कृति के संरक्षण एवं हमारे समस्त सांस्कृतिक त्योहारों को न भूलते हुए सदैव अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। प्राचार्य डा. विशाल परिवार द्वारा सभी को पर्व की बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण के सुझाव दिए गए तथा "एक पौधा एक छात्र" के विचार का आह्वान किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि हरेला में केवल पेड़ लगाकर फोटो खींचने की अपेक्षा रोपित किए गए पौधों का संरक्षण किया जाना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में सहायक प्रवक्ता अंकिता भट्ट तथा हरिओम सिंह मौजूद रहे।

======= हरेला पर्व पर स्कूली बच्चों ने रोपे पौधे संस, लोहाघाट : हरेला पर्व सप्ताह के तहत शुक्रवार को सी एकेडमी विद्यालय परिसर में फलदार छायादार पौधों का रोपण किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। प्रबंधक कविराज मौनी के नेतृत्व में एकत्रित हुए स्टाफ कर्मियों और स्कूली बच्चों ने विद्यालय परिसर में माल्टा, नींबू, सेब, नाशपाती, बांज, सुरई के पौधों का रोपण किया। जीजीआइ परिसर में राज्य आंदोलन कारी राजू गडक़ोटी के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी जीतेंद्र सक्सेना ने पौधा रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इंटर कालेज, जीजीआइसी, बालिका विद्या मंदिर, विद्यामंदिर के स्कूली बच्चों ने फलदार पौधों का रोपण किया। राइंका दिगालीचौड़ में प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट के दिशा निर्देशन में पौधारोपण किया गया। इस दौरान गोविंद सिंह बोहरा, बृजेश ढेक, जेपी आर्या, डा. सुधाकर जोशी, पीडी जोशी, जीवन राय कमलेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Koo App
लाग हरयाव, लाग बग्वाल जी रया जागी रया ! यो दिन यो बार भेंटने रया दुब जस फैल जाया बेरी जस फली जाया... हिमाल में ह्युं छन तक, गंगा ज्यूँ में पाणी छन तक, यो दिन और यो मास भेंटने रया जी रया जागी रया....! आप समस्त प्रदेशवासियों को लोक पर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं। हरेला का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। - Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 16 July 2022

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर