Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand: टैक्‍सी ड्राइवर ने नहीं मानी बात, उफनते नाले में उतारा वाहन और बह गईं सभी सवारियां; Photo-Video

Taxi Swept Away in Kiroda Nala मां पूर्णागिरि धाम को जाने वाली सड़क पर आए बरसाती नाले के तेज बहाव में टैक्सी कार बह गई। हादसे में युवती व एक किशोरी की मृत्यु हो गई जबकि एक बच्चा लापता है। वहीं सीएम पुष्कर धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घायलों को बेहतर उपचार दिलाने का भरोसा दिलाया है।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 09 Aug 2024 03:04 PM (IST)
Hero Image
Taxi Swept Away in Kiroda Nala: सीएम धामी ने दु:ख जताते हुए घायलों को बेहतर उपचार दिलाने का दिया भरोसा

जागरण संवाददाता, टनकपुर। Taxi Swept Away in Kiroda Nala: श्रद्धालुओं को लेकर मां पूर्णागिरि धाम जा रही मैक्स किरोड़ा नाले में बह गई। हादसे में युवती व एक किशोरी की मृत्यु हो गई, जबकि एक बच्चा लापता है। पांच घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वाहन में नौ यात्री सवार थे।

सीएम पुष्कर धामी ने हादसे पर गहरा दु:ख जताते हुए घायलों को बेहतर उपचार दिलाने का भरोसा दिलाया है।ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील के विजयपुर पकड़िया, हरदुजिया व रघुलिया निवासी तीन परिवारों के लोग शुक्रवार को पूर्णागिरि के दर्शनों को जा रहे थे।

वाहन पानी के तेज बहाव में फंस गया

तीनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं। टनकपुर तक ट्रेन से आने के बाद यात्री मैक्स संख्या यूके05 टीए 1206 में सवार हुए। सुबह 9:30 बजे टनकपुर से दो किमी आगे किरोड़ा नाला पार करते समय वाहन पानी के तेज बहाव में फंस गया। वर्षा होने से नाला उफान पर था। धीरे-धीरे खिसकते हुए वाहन नीचे की तरफ पलट गया। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। नाले के किनारे खड़े लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।

एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस व एसडीआरएफ ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया। वाहन पलटते ही चालक उवेश समेत सात यात्री नाले में बहते चले गए। पांच लोगों को आधे किमी दूर से निकाला गया। बलविंदर की तब तक मौत हो चुकी थी। सोना कौर का शव घटनास्थल से दो किमी दूर शारदा बैराज में मिला। नौ वर्षीय मंगल सिंह का पता नहीं चला।

— Neha Bohra (@neha_suyal) August 9, 2024

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Rains: बारिश से बागेश्‍वर में बर्बादी, आठ घर ढहे; खौफ की बीच कट रही लोगों की रात

घायल खतरे से बाहर

स्कूल से घर लौट रही खेतखेड़ा निवासी 12 वर्षीय गीता व ज्ञानखेड़ा निवासी पूर्व सैनिक 58 वर्षीय चंद्र सिंह कार में फंसे रहे। चंद्र सिंह हादसे के बाद घर लौट गए। डीएम नवनीत पांडे ने घटनास्थल व अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। घायल खतरे से बाहर हैं।

मृतकों के नाम

  • बलविंदर कौर (उम्र 14 वर्ष) पुत्री सुखविंदर सिंह, निवासी विजयपुर पकड़िया
  • सोना कौर (उम्र 24 वर्ष) पुत्री मक्खन सिंह, निवासी रघुलिया

लापता

  • मंगल सिंह (उम्र 9 वर्ष) पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी विजयपुर पकड़िया

घायल

  • सीमा (उम्र 5 वर्ष) पुत्री सुखविंदर सिंह, निवासी विजयपुर पकड़िया
  • पवनदीप कौर (उम्र 17 वर्ष) पुत्री गुरमीत, निवासी हरदुजिया
  • अमनदीप कौर (उम्र 15 वर्ष) पुत्री गुरमीत, निवासी हरदुजिया
  • चालक उवेश (उम्र 20 वर्ष) पुत्र खुरशीद, निवासी वर्मा लाइन टनकपुर
  • गीता कठैत (उम्र 12 वर्ष) पुत्री अमर सिंह, निवासी खेतखेड़ा, तहसील पूर्णागिरि

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आज चार जिलों में तेज बौछार के आसार, चमोली में नदी में लगी ट्राली से गिरकर एक की मौत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें