Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

11 घंटे 30 मिनट में टनकपुर से दिल्ली पहुंची ट्रेन

संवाद सहयोगी टनकपुर रविवार को टनकपुर से दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू होने से लोगों मे

By JagranEdited By: Updated: Mon, 11 Mar 2019 11:15 PM (IST)
Hero Image
11 घंटे 30 मिनट में टनकपुर से दिल्ली पहुंची ट्रेन

संवाद सहयोगी, टनकपुर : रविवार को टनकपुर से दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। रविवार सुबह 9.55 बजे टनकपुर से चली ट्रेन रात्रि में 9.30 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं सुबह दिल्ली से चली ट्रेन अपने निर्धारित 4.45 बजे से 15 मिनट पूर्व टनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।

गौरतलब है कि टनकपुर से दिल्ली के लिए रविवार को नांगलडैम एक्सप्रेस सेवा का केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा व क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। इस ट्रेन से सबसे ज्यादा लाभ पर्वतीय व मैदानी क्षेत्र के व्यापारियों को होगा। पहले दिन यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले 11 घंटे 30 मिनट में दिल्ली पहुंची। वहीं दिल्ली से सुबह छह बजे चली ट्रेन टनकपुर अपने समय से 15 मिनट पहले पहुंची। वहीं रेलवे अधीक्षक डीएस धरियाल ने बताया कि समय से 15 मिनट पूर्व ट्रेन अपने स्टेशनों पर पहुंची। वही 14 दिन पूर्व प्रयागराज के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस संचालित हुई थी। इन ट्रेनों के संचालित होने से व्यापारियों व लोगों को काफी राहत मिल रही है। वही चंपावत जिले के लोगों व पिथौरागढ़ के साथ पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी इसका फायदा मिल रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें