Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Forest Fire: शरारती तत्वों की नजरों में खटका मायावती का हरा भरा जंगल, लगाई आग

Uttarakhand Forest Fire आश्रम मायावती के जंगलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। लोगों ने वनों को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आग से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने से चीड़ देवदार बांज उतीश चाय पत्ती फल्यांठ आदि के पेड़ और पौधों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। आश्रम के संत और कर्मचारी भी इस घटना से आहत हैं।

By ganesh pandey Edited By: Nirmala Bohra Updated: Thu, 13 Jun 2024 03:12 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Forest Fire: स्थानीय लोगों और फायर कर्मियों ने मशक्कत के बाद तीन घंटे में पाया काबू

संवाद सहयोगी, जागरण, लोहाघाट : Uttarakhand Forest Fire: अद्वैत आश्रम मायावती के जंगलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की सहायता से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों ने वनों को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अद्वैत आश्रम मायावती का सदाबहार जंगल भी अराजक तत्वों की नजरों में चुभ गया। बुधवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने जंगल को आग के हवाले कर दिया। जंगल में आग लगने की जानकारी युवा निखिल जोशी, करन पुनेठा, कुलदीप, योगेश सुतेड़ी, सचिन बगौली और मायावती आश्रम के स्टाफ ने दमकल विभाग को दी और स्वयं आग बुझाने में जुट गए।

सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व में दमकल कर्मी अग्निशमन उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझानी शुरू कर दी। तीन घंटे बाद आग को काबू कर लिया गया। आग लगने से चीड़, देवदार, बांज, उतीश, चाय पत्ती, फल्यांठ आदि के पेड़ और पौधों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

युवाओं ने वन विभाग से जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हर दम मायावती जंगल की सुरक्षा करने वाले आश्रम के संत और कर्मचारी भी इस घटना से आहत हैं। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि आग लगाने वालों का पता लगाया जा रहा है। ऐसे लोगों के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।