Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड में 59521 महिलाओं ने किया रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, दून में सर्वाधिक बहनों ने लिया लाभ

Raksha Bandhan 2023 राज्य सरकार की ओर से रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर बहनों के लिए परिवहन निगम की बसों में दी गई मुफ्त यात्रा का सर्वाधिक लाभ देहरादून (Dehradun) की महिलाओं ने लिया। बुधवार दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक दी गई इस सुविधा में देहरादून (Dehradun) की बसों में 12823 महिलाओं ने यात्रा की।

By Jagran NewsEdited By: riya.pandeyUpdated: Sat, 02 Sep 2023 09:25 AM (IST)
Hero Image
रक्षाबंधन पर Uttarakhand में 59521 महिलाओं ने की रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

जागरण संवाददाता, देहरादून: राज्य सरकार की ओर से रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर बहनों के लिए परिवहन निगम की बसों में दी गई मुफ्त यात्रा का सर्वाधिक लाभ देहरादून (Dehradun) की महिलाओं ने लिया। बुधवार दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक दी गई इस सुविधा में देहरादून की बसों में 12823 महिलाओं ने यात्रा की।

रुद्रपुर डिपो की बसों में 7318, काशीपुर डिपो की बसों में 6281, जबकि काठगोदाम में 5623 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की। इस योजना पर सरकार के 53 लाख, 82 हजार, 362 रुपये खर्च हुए।

रक्षाबंधन पर 36 घंटे मुफ्त यात्रा की सुविधा

रक्षाबंधन पर इस वर्ष सरकार की ओर से बहनों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में 36 घंटे मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी। हर वर्ष यह अवधि 24 घंटे होती थी, लेकिन इस बार दो दिन रक्षाबंधन होने के कारण सरकार ने इसकी अवधि बढ़ा दी थी।

प्रदेश में 59521 महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा

31 अगस्त रात आठ बजे तक करीब 42 हजार महिलाएं यात्रा कर चुकी थीं, लेकिन बसों के मार्गों पर होने के कारण पूरा आंकड़ा एक सितंबर को आया। इसके अनुसार, 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से गुरुवार रात्रि 12 बजे तक कुल प्रदेश में 59521 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की।

इतने महिलाओं ने की यात्रा

देहरादून शहर के तीन डिपो देहरादून डिपो में 4891, ग्रामीण डिपो में 3952 जबकि पर्वतीय डिपो में 3780 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ लिया। हरिद्वार डिपो में 3953, हल्द्वानी में 4675, ऋषिकेश में 3405, रुड़की में 3333, टनकपुर में 2868 जबकि रामनगर में 2703 महिलाओं ने यात्रा की।

राज्य सरकार को भेजा यात्रा के खर्च का ब्योरा

परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि प्रदेश के सभी 20 डिपो की बसों में एक हजार से अधिक बसों का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि यात्रा पर आए खर्च का ब्योरा प्रतिपूर्ति के लिए राज्य सरकार को भेजा जा रहा है।