Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजयुमो की 92 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसे कहां की सौंपी जिम्‍मेदारी

लंबी जिद्दोजहद के बाद बुधवार देर रात भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की 92 सदस्यीय प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। प्रांतीय और जिला इकाइयों के अध्यक्ष के लिए आए नामों को लेकर भाजपा का प्रदेश नेतृत्व पसोपेश में था।

By Sumit KumarEdited By: Updated: Thu, 05 Nov 2020 06:44 PM (IST)
Hero Image
भाजयुमो की प्रांतीय कार्यकारिणी, जिला इकाइयों के अध्यक्ष के लिए आए नामों को भाजपा का प्रदेश नेतृत्व पसोपेश में था।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। लंबी जिद्दोजहद के बाद बुधवार देर रात भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की 92 सदस्यीय प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। संगठन के जिलाध्यक्षों के नाम का भी एलान कर दिया गया है। भाजयुमो की प्रांतीय कार्यकारिणी और जिला इकाइयों के अध्यक्ष के लिए आए नामों को लेकर भाजपा का प्रदेश नेतृत्व पसोपेश में था। असल में प्रदेश कार्यकारिणी के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और जिला इकाई के लिए 30 वर्ष निर्धारित है। इस बार बड़ी संख्या में ऐसे युवाओं के आवेदन भी आए थे, जो यह आयु सीमा पार कर चुके हैं।

इसे लेकर लंबे समय से चल रही जिद्दोजहद चल रही थी। आखिरकार तय आयु सीमा के अंतर्गत आने वाले आवेदनों पर मंथन हुआ। बुधवार देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अनुमोदन के बाद भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी।प्रदेश कार्यकारिणी में मधुसूदन जोशी, नीरज पंत, कन्हैया खेवडिया, सिद्धार्थ अग्रवाल, रवि पाल व सुरेश गडि़या उपाध्यक्ष, रंजन बर्गली व हरजीत महामंत्री और विपुल मैंदोली कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी मे छह महामंत्री, एक मीडिया प्रभारी व छह सह-मीडिया प्रभारी, पांच प्रवक्ताओं के अलावा गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों के संयोजक, सह संयोजक सहित विभिन्न गतिविधियों के संयोजक व सयोजक शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: देश में महिलाओं और दलितों का हो रहा शोषण : प्रीतम सिंह

जिलाध्यक्षों में हरिमोहन (उत्तरकाशी), देवेंद्र नेगी (चमोली), विकास डिमरी (रुद्रप्रयाग), परमवीर पंवार (टिहरी), प्रदीप नेगी (देहरादून), अंशुल चावला (देहरादून महानगर), सचिन गुर्जर (हरिद्वार), सौरभ नौटियाल (पौड़ी), शुभम चंद (पिथौरागढ़), मनोज औली (बागेश्वर), सुनील बिष्ट (अल्मोड़ा), मोहित पाठक (चंपावत), योगेश रजवार (नैनीताल), सरबजीत (ऊधमिसंहनगर) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 10 नवंबर से राज्य आंदोलनकारी चलाएंगे भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें