Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'आप' ने सरकार पर किया पलटवार, उद्योग में 70 फीसद रोजगार दिलाने को बताया मजाक

आम आदमी पार्टी (आप) की प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को उद्योगों में 70 फीसद रोजगार देने की बात कहकर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर बेरोजगारों के साथ मजाक किया है।

By Sumit KumarEdited By: Updated: Fri, 06 Nov 2020 08:00 AM (IST)
Hero Image
आप की प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा कि चुनावी साल आने वाला है मुख्यमंत्री को बेरोजगारों की याद सता रही।

देहरादून, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) की प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को उद्योगों में 70 फीसद रोजगार देने की बात कहकर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर बेरोजगारों के साथ मजाक किया है। कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की स्थिति से कोई भी अछूता नहीं है।

उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि अब चुनावी साल आने वाला है तो मुख्यमंत्री को बेरोजगारों की याद सता रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा को महज चुनावी स्टंट करार देते हुए कहा कि अब प्रदेश की जनता भाजपा के मंसूबे को समझ गई है। कहा कि पिछले 20 सालों में प्रदेश सरकारों ने स्थानीय युवाओं के साथ छलावा किया है। अब चुनाव के नजदीक आते ही मुख्यमंत्री इस पर कानून बनाने के साथ ही विधेयक लाकर पास कराने की बात कर रहे हैं। कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के विकास के लिए आंदोलन के लिए भी तैयार रहेगी।

भाजपा संगठन में भी अंतर्कलह

 आप के प्रवक्ता नवीन प्रशाली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक, मंत्रियों के बाद अब संगठन में भी अंतर्कलह बढ़ रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने मंत्री व विधायकों के साथ समन्वय नहीं बना पा रहे हैं। इसका प्रभाव प्रदेश की जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की इसी कलह की वजह से पिछले चार सालों में विकास ठंडे बस्ते में पड़ा है।

यह भी पढ़ें: देश में महिलाओं और पिछड़ों का हो रहा शोषण : प्रीतम सिंह

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ की नाराजगी पहले भी सामने आती रही है, लेकिन अब उनके द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी ने सबका साथ, सबका विकास नारे की पोल खोल दी है। कहा कि अनुशासन की बात कहने वाली भाजपा आज खुद आपसी अंतर्कलह, अपने विधायकों के आरोपों से असमंजस में दिखाई दे रही है। कहा कि अगर पिछले चार सालों की बात करें तो मुख्यमंत्री की उपलब्धि में मंत्रियों व विधायकों की नाराजगी सबसे उपर है।

यह भी पढ़ें: भाजयुमो की 92 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसे कहां की सौंपी जिम्‍मेदारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें