Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ऋषिकेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक ही दुकान से 50 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

ऋषिकेश नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दुकान से 50 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की है। दुकान के मालिक पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान गंदगी फैलाने पर प्रशांत पाल के खिलाफ भी 500 रुपये का चालान किया गया।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Wed, 28 Aug 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों पर नकेल (प्रतिकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश ने सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निगम प्रशासन की टीम ने एक प्रतिष्ठान से 50 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की।

प्रतिष्ठान के स्वामी पर एक लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। निगम की कार्रवाई से क्षेत्र में व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति नजर आई।

जांच में 50 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि बुधवार को चेकिंग के दौरान कुबेर ट्रेडर्स में 50 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। स्वामी पर एक लाख रुपये का आर्थिक दंड अध्यारोपित किया गया। जबकि, तिलक रोड पर एक अन्य प्रतिष्ठान में तीन किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला।

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी के दिन Rishikesh में शर्मनाक घटना, दोस्‍तों संंग घूम रही विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़

स्वामी यशपाल के खिलाफ 2000 रुपये का आर्थिक दंड अध्यारोपित किया। इस दौरान गंदगी फैलाने पर प्रशांत पाल के खिलाफ भी 500 रुपये का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें- कार्बेट सफारी प्रकरण: उत्‍तराखंड के पूर्व वन मंत्री की मुश्किलें बढ़ी, सीबीआई के बाद अब ईडी करेगी पूछताछ