Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कांग्रेस-नेशनल कान्फ्रेंस गठबंधन पर भाजपा का हमला, अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप

भाजपा ने कांग्रेस-नेशनल कान्फ्रेंस गठबंधन पर निशाना साधते हुए इसे सत्ता के लालच में आरक्षण विरोध और आतंकवाद के समर्थन का ठगबंधन बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि देश में संविधान खत्म होने का झूठ फैलाने वाली कांग्रेस धारा 370 लागू करने की मंशा रखने वाली पार्टी से समझौता कर रही है ताकि वहां दलितों को आरक्षण से वंचित किया जाए।

By Vikas dhulia Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 24 Aug 2024 09:56 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस-नेशनल कान्फ्रेंस गठबंधन पर भाजपा का हमला (प्रतिकात्मक फोटो)

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस-नेशनल कान्फ्रेंस गठबंधन पर निशाना साधते हुए इसे सत्ता के लालच में आरक्षण विरोध और आतंकवाद के समर्थन का ठगबंधन बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि देश में संविधान खत्म होने का झूठ फैलाने वाली कांग्रेस धारा 370 लागू करने की मंशा रखने वाली पार्टी से समझौता कर रही है, ताकि वहां दलितों को आरक्षण से वंचित किया जाए और संविधान को प्रभावहीन किया जाए।

नेशनल कान्फ्रेंस न अनुच्छेद 370 दोबारा पाने की घोषणा

एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कान्फ्रेंस ने सत्ता के लालच में गठबंधन किया है। नेशनल कान्फ्रेंस ने अनुच्छेद 370 दोबारा वापस लाने की घोषणा की है, ताकि जम्मू कश्मीर के साथ देश भर में अशांति का माहौल बने। अब ऐसी पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन स्पष्ट करता है कि वे नेशनल कान्फ्रेंस के इशारे पर अलगाववाद को बढ़ावा देने की नीति का समर्थन करते हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस एक साथ, सीएम धामी ने पूछा- क्‍या पार्टी अलगाववादी ताकतों का समर्थन करती है?

भट्ट ने आरोप लगाया कि इस गठबंधन के जरिये कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा भी सामने आया है । धारा 370 हटने से स्वतंत्रता के बाद पहली बार वहां के दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों को आरक्षण का अधिकार प्राप्त हुआ, लेकिन कांग्रेस वहां सत्ता के लिए तुष्टिकरण की नीति पर आगे बढ़ते हुए पिछड़ों के अधिकार को हड़पना चाहती है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: वार्षिक बजट का आकार बढ़ रहा, लेकिन खर्च को तरस रही बड़ी राशि

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर