Move to Jagran APP

BJP प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, बोले- बजरंग बली और उनके भक्तों से है कांग्रेस को दिक्कत

Uttarakhand New भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बजरंग दल से नहीं बल्कि बजरंग बली और उनके भक्तों से दिक्कत है।

By kedar duttEdited By: Nirmal PareekPublished: Sun, 07 May 2023 09:34 PM (IST)Updated: Sun, 07 May 2023 09:34 PM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बजरंग दल से नहीं, बल्कि बजरंग बली और उनके भक्तों से दिक्कत है।

इससे पहले कांग्रेस को भगवान श्रीराम के नाम, रामसेतु, श्रीराम जन्मभूमि समेत ऐसे तमाम विषयों से दिक्कत थी, जो सनातनी संस्कृति से जुड़े हों। इसके पीछे कारण है एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए तुष्टीकरण की नीति पर काम करना।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता कांग्रेस के सुविधावादी हिंदू मुखौटे को पहचान चुकी है। ऐसे में कांग्रेस हनुमान चालीस पढ़े या वस्त्रों के ऊपर जनेऊ धारण करे, कोई फर्क नहीं पडऩे वाला। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा लगाए गए गुटबाजी के आरोप को भी हास्यापद बताया और कहा कि माहरा गलती से अपनी ही पार्टी के हालात बयां कर गए।

भट्ट ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार के शानदार कार्यों से कांग्रेस के नेता इतने परेशान हो गए हैं कि बयानों में उनके शब्द भी अपने अर्थ खोते जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा विधायकों से भी ज्यादा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन गुटबाजी के आरोप की बात जहां तक आती है तो कांग्रेस को इसका पर्याय माना जाता है।

भट्ट ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के विद्यालयी शिक्षा में प्रशासनिक अधिकारी के पद रिक्त होने के बयान को उन्हें जानकारी का अभाव बताया।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.