Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

टाउनशिप विवाद में माजरी ग्रांट मंडल के कार्यकर्ताओं में बढ़ी नाराजगी, भाजपाईयों ने सांसद के सामने उतारा गुस्सा

डोईवाला में नए टाउनशिप बनाने का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गांव-गांव में हो रहे विरोध के चलते अब स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी विचलित नजर आ रहे हैं। खासकर माजरी ग्रांट मंडल का क्षेत्र टाउनशिप का मुख्य केंद्र है। जिस कारण यहां के भाजपा पदाधिकारियों को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ रहा है। इसी विरोध से आहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब सांसद के समक्ष अपनी पीड़ा बताई।

By mahendra singh chauhanEdited By: riya.pandeyUpdated: Sat, 22 Jul 2023 09:07 PM (IST)
Hero Image
नई टाउनशिप विवाद में माजरी ग्रांट मंडल के कार्यकर्ताओं ने सांसद निशंक के सामने उतारा गुस्सा

संवाद सहयोगी, डोईवाला: डोईवाला में नए टाउनशिप बनाने का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गांव-गांव में हो रहे विरोध के चलते अब स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी विचलित नजर आ रहे हैं। खासकर माजरी ग्रांट मंडल का क्षेत्र इस टाउनशिप का मुख्य केंद्र है। जिस कारण यहां के भाजपा पदाधिकारियों को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ रहा है।

कार्यकर्ताओं की सांसद के समक्ष नोकझोंक

इसी विरोध से आहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब सांसद के समक्ष अपनी पीड़ा बताई तो आरोप है कि वह उनकी ना सुनकर अपनी ही बात रखने लगे। जिस पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और काफी उत्तेजित भी नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की सांसद के समक्ष तीखी नोकझोंक भी देखी गयी। घटना बीते शुक्रवार रात जौलीग्रांट स्थित एक होटल की बताई जा रही है। इसकी वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल है।

टाउनशिप विवाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को झेलना पड़ रहा आमजन का विरोध

जानकारी के अनुसार, गांव-गांव में नई टाउनशिप विवाद के चलते मांजरी ग्रांट के मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को भी लगातार आमजन का विरोध झेलना पड़ रहा है। जिसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन की बैठक अहिल्याबाई होल्कर बरात घर में की। जिसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा के समक्ष अपनी समस्या को रखा और वित्त मंत्री या मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा।

कार्यकर्ताओं ने सांसद के सामने रखी नई टाउनशिप विवाद की समस्याएं

जिला अध्यक्ष की ओर से उन्हें सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के आने की सूचना दी गई जिस पर कार्यकर्ता बैठक के बाद जौलीग्रांट स्थित एक होटल में पहुंचे जहां सांसद निशंक को उन्होंने नई टाउनशिप विवाद के चलते हो रही परेशानी के बारे में बताया, जिस पर निशंक अपने ही अंदाज में कार्यकर्ताओं को समझाने लगे और विरोधियों का सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से विरोध करने का सुझाव देने लगे। जिससे कार्यकर्ता नाराज हो गए और वह सांसद से ही उलझने लगे इस पर सांसद भी कुछ ही देर में वहां से चले गए।

सांसद ने अनसुनी की समस्या

इसके बाद काफी देर तक कार्यकर्ता गुस्से में नजर आए वहीं उन्होंने जल्द इस मामले का निस्तारण न होने पर सामूहिक इस्तीफे का भी ऐलान किया है। जानकारी लेने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान राज कुमार ने बताया कि वह अपनी समस्या सांसद निशंक के समक्ष रखने के लिए गए थे परंतु वह उनकी ना सुनकर अपनी ही बात बता रहे थे। जिस पर कार्यकर्ता नाराज हो गए।

उन्होंने कहा अगर जल्द इस मामले में समाधान नहीं होता तो कार्यकर्ता कोई भी निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं ।साथ ही उन्होंने कहा कि उनके लिए स्थानीय ग्रामीण व अपनी जमीन पहले है बाकी सब बाद है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर