Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bageshwar News: उपचुनाव को लेकर BJP की तैयारियां शुरू, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ठोका जीता का दावा

Bageshwar News कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण रिक्त हुई विधानसभा की बागेश्वर सीट के उपचुनाव की तिथि भले ही अभी तय न हुई हो लेकिन भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने उपचुनाव में प्रबंधन की दृष्टि से सरकार व संगठन के मध्य बेहतर समन्वय का संदेश भी दिया है। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Tue, 01 Aug 2023 05:30 AM (IST)
Hero Image
Bageshwar News: उपचुनाव को लेकर BJP की तैयारियां शुरू

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण रिक्त हुई विधानसभा की बागेश्वर सीट के उपचुनाव की तिथि भले ही अभी तय न हुई हो, लेकिन भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

चुनाव की दृष्टि से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हवाले से यह जानकारी दी।कैबिनेट मंत्री बहुगुणा इस जिले के प्रभारी भी हैं।

भाजपा ने उपचुनाव में प्रबंधन की दृष्टि से सरकार व संगठन के मध्य बेहतर समन्वय का संदेश भी दिया है। यही कारण है कि इसमें सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री बहुगुणा और संगठन की तरफ से प्रांतीय महामंत्री बिष्ट को चुनाव प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। उधर, कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें