Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उपचुनाव में बसपा को क्यों मिली शिकस्त? मायावती ने नई दिल्ली में उत्तराखंड के पदाधिकारियों संग की बैठक

बीते दिन उत्तराखंड के उपचुनाव का चुनावी नतीजा आया है। इसमें कांग्रेस का परिणाम बेहतर रहा और वहीं सत्तासीन पार्टी भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर रही। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव से नतीजों में बहुजन समाज पार्टी तीसरे स्थान पर रही। परिणाम आने के बाद पार्टी प्रमुख मायावती ने नई दिल्ली में हार की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उत्तराखंड के पार्टी पदाधिकारी भी वहां मौजूद रहे।

By Vikas gusain Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 15 Jul 2024 10:37 PM (IST)
Hero Image
बसपा सुप्रीमो ने की उत्तराखंड उपचुनाव में हार की समीक्षा

राज्य ब्यूरो, देहरादून। बसपा सुप्रीमो मायावती ने नई दिल्ली में उत्तराखंड के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंगलौर उपचुनाव में हार की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में बसपा के कार्यक्रमों को गति देने के लिए एक और प्रभारी सतपाल पीपला की नियुक्ति भी की है।

हाल ही में हुए मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में बसपा तीसरे नंबर पर रही। पार्टी से विधायक सरबत करीम अंसारी के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुआ।

उत्तराखंड में भाजपा की गलत नीति से जनता परेशान- मायावती

बैठक में बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार की गलत नीति और द्वेषपूर्ण कार्यशैली से जनता परेशान है। ऐसे में बसपा कार्यकर्ताओं को लगातार अभियान चलाते हुए जनता को जागरूक करना है।

साथ ही यह भी बताना है कि कांग्रेस इसका समाधान नहीं है। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई से लड़ने व सुरक्षा के लिए बहुजन को खुद अपने पैरों पर खड़े होना है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल चौधरी भी मौजूद 

उन्होंने इसके लिए पदाधिकारियों को दीर्घकालीन योजनाएं बनाते हुए जनता के बीच जाने और कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। बैठक में उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल चौधरी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून कब होगा लागू? भाजपा की कार्यसमिति बैठक में सीएम धामी ने दिया हिंट

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड उपचुनाव के परिणाम के बाद फायरिंग और पथराव, इलाके में तनाव

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर