Move to Jagran APP

UCC पर आज लग सकती है कैबिनेट की मुहर, धामी मंत्रिमंडल की बैठक में हो सकते हैं कई अहम फैसले

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर आज कैबिनेट की मुहर लग सकती है। धामी मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 11 बजे से सचिवालय में होगी। बैठक में दीपावली बोनस महंगाई भत्ते में वृद्धि और वेतन भुगतान जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। मलिन बस्तियों के संबंध में अध्यादेश लाने पर भी विचार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 23 Oct 2024 10:11 AM (IST)
Hero Image
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो)
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।