Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Grahan 2022 : सूतककाल शुरू, उत्‍तराखंड के ज्‍योतिषाचार्यों के मुताबिक ग्रहण के बाद जरूर करें ये 8 उपाय

Chandra Grahan 2022 चंद्रग्रहण को सूतक काल भी आज सुबह पांच बजे से शुरू हो गया है। चंद्रग्रहण के दौरान कई उपाय और सावधानियां बरतने को कहा जाता है लेकिन क्‍या आप जानते हैं ग्रहण समाप्‍त होने के बाद भी कुछ उपाय किया जाना अनिवार्य होता है।

By Nirmala BohraEdited By: Updated: Tue, 08 Nov 2022 05:42 PM (IST)
Hero Image
Chandra Grahan 2022 : ग्रहण समाप्‍त होने के बाद भी कुछ उपाय किया जाना अनिवार्य होता है।

टीम जागरण, देहरादून : Chandra Grahan 2022 : साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज मंगलवार को लग रहा है। वहीं चंद्रग्रहण को सूतक काल भी आज सुबह पांच बजे से शुरू हो गया है। जो कि ग्रहण खत्‍म होने तक रहेगा।

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार चंद्रग्रहण के दौरान कई उपाय और सावधानियां बरतने को कहा जाता है, लेकिन क्‍या आप जानते हैं ग्रहण समाप्‍त होने के बाद भी कुछ उपाय किया जाना अनिवार्य होता है।

तीन घंटा 40 मिनट तक रहेगा ग्रहणकाल

  • ज्‍योतिषाचार्य सुशांत राज के अनुसार उत्तराखंड में यह चंद्रग्रहण आंशिक रूप में दोपहर दो बजकर 40 मिनट से शाम छह बजकर 20 मिनट पर दिखेगा।
  • सूतककाल सुबह पांच बजकर 41 मिनट से शाम ग्रहणकाल तक रहेगा।
  • वहीं सूतक तककाल में रोगी, बाल, वृद्ध के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है लेकिन गर्भवती स्त्री इस दौरान खाना न लें।

यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 : धनहानि झेल रहे लोगों के लिए ज्‍योतिषाचार्यों का उपाय, ग्रहण लगते ही करना होगा ऐसा

ग्रहण के बाद करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण के खत्म होते ही सूतक भी खत्म हो जाता है।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • मकान, दुकान, प्रतिष्ठान की साफ सफाई कर अच्छे से धुलाई करें।
  • ग्रहण के बाद स्नान जरूर करें।
  • अगर स्नान नहीं कर सकते तो अपने ऊपर गंगाजल छिड़क लें।
  • खुद भी स्नान कर देवी देवताओं को स्नान कराएं।
  • मंदिर की साफ सफाई करें।
  • इसके बाद खाद्य पदार्थों पर गंगाजल छिड़क कर उनको शुद्ध करें।
  • पवित्र नदी के जल का छिड़काव करने से नकारात्मकता समाप्त होती है और ग्रहण के प्रभाव भी समाप्त हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Lunar Eclipse 2022 : उत्‍तराखंड के ज्‍योतिषाचार्यों की भविष्‍यवाणी, इन लोगों को मिलेगी अच्‍छी खबर

कहां कब दिखेगा ग्रहण

  • भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण कुछ जगहों पर दिखाई देगा। रांची, पटना, सिलीगुड़ी, ईटानगर, कोलकाता और गुवाहाटी में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण दिखेगा।
  • दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 5:28 बजे चंद्रमा ग्रहण के साथ उदय होगा।
  • भारत में 6:20 बजे चंद्रमा ग्रहण से मुक्त हो जाएगा।
  • बंगाल के डिब्रूगढ़ में सबसे पहले चंद्रग्रहण शाम 4:17 बजे शुरू होगा।
  • पूर्ण चंद्रग्रहण लगभग 5:09 बजे नजर आएगा और 5:11 बजे समाप्त हो जाएगा।
  • कोलकाता में ग्रहण 4:52 बजे से दिखना शुरू होगा।

यह भी पढ़ें : Lunar Eclipse 2022: हरिद्वार के ज्‍योतिषाचार्यों की राय, इन 5 राशियों के लिए बुरा साबित हो सकता है चंद्र ग्रहण

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।