Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में ठंड का सितम जारी, बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन; इन जिलों में कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पहले हुई बर्फबारी ने पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ा दी है। दिनभर चल रही सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना है और घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। खासकर लक्सर रुड़की पंतनगर और खटीमा कोहरा सर्वाधिक प्रभावित हैं।

By Jagran News Edited By: riya.pandey Updated: Mon, 01 Jan 2024 08:23 AM (IST)
Hero Image
उत्तराखंड में साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं ने प्रदेशभर में कंपकंपी बढ़ा दी। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में लोग सुबह धूप के लिए तरस रहे हैं।

मौसम विभाग अनुसार, सोमवार एक जनवरी से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिससे सर्दी का सितम बढ़ने और पारे में गिरावट आने की भी आशंका है। घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर कुछ दिन पहले हुई बर्फबारी ने प्रदेश के मौसम पर छाप छोड़ दिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन का आलम है। दिनभर चल रही सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना है और घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। खासकर लक्सर, रुड़की, पंतनगर और खटीमा कोहरा सर्वाधिक प्रभावित हैं।

घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में बहुत घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट है, जबकि, कुछ अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। घने कोहरे के कारण दृश्यता छह से चार मीटर तक रहने की आशंका है। कोहरे के कारण दून आने वाली ट्रेन तो प्रभावित हैं हीं, हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है।

शहर - अधिकतम - न्यूनतम

देहरादून - 22.3 - 6.4

ऊधमसिंह नगर - 17.0 - 11.0

मुक्तेश्वर - 13.0 - 4.8

नई टिहरी - 16.9 - 5.0

मसूरी - 15.3 - 4.4

नैनीताल - 17.8 - 6.9

WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand Weather: शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड, इन जिलों में आज हो सकती है बारिश, घने कोहरे का भी अलर्ट; जानें अपडेट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर