Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Commonwealth Games 2022 : देश की शान के लिए उत्‍तराखंड के इन पांच खिलाड़ियों ने लगा दी जान, जीते हर रंग के पदक

Commonwealth Games 2022 कामनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने टीम इवेंट व एकल वर्ग में अपनी अलग छाप छोड़ते हुए देश के लिए पदक जीते।

By Nirmala BohraEdited By: Updated: Tue, 09 Aug 2022 08:16 AM (IST)
Hero Image
Commonwealth Games 2022 : खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून : Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के वर्मिंघम में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उत्‍तराखंड से इन पांच खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

कामनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में उत्तराखंड से बैडमिंटन में लक्ष्य सेन (Lakshya Sen), महिला क्रिकेट में स्नेह राणा (Sneh Rana), महिला हाकी में वंदना कटारिया (Vandana Katariya), एथलेटिक्स में नितेंद्र सिंह रावत (Nitendra Singh Rawat) और स्वीमिंग में कुशाग्र रावत (Kushagra Rawat) ने हिस्सा लिया था।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने टीम इवेंट व एकल वर्ग में अपनी अलग छाप छोड़ते हुए देश के लिए पदक जीते। लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने बैडमिंटन एकल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जबकि महिला क्रिकेट टीम ने रजत पदक जीता। जिसमें स्नेह राणा (Sneh Rana) ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। वहीं, महिला हाकी में वंदना कटारिया (Vandana Katariya) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) का शानदार प्रदर्शन

बैडमिंटन के एकल वर्ग में उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन ने भारतीय टीम से शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला मलेशिया के एनजी जे योंग से हुआ।

लक्ष्य ने पहला सेट हारने के बाद अन्य दो सेट में शानदार वापसी करते हुए 2-1 से मलेशिया के एनजी जे योंग को हराकर खिताब अपने नाम किया। लक्ष्य सेन का यह पहला कामनवेल्थ था। लक्ष्य ने कामनवेल्थ में स्वर्ण पदक से शुरुआत की है।

पहली बार महिला क्रिकेट को किया गया शामिल

कामनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था। भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। भारतीय महिला टीम में देहरादून निवासी आलराउंडर स्नेह राणा ने पहले मैच से ही अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।

पाकिस्तान के विरुद्ध खेले गए मैच में स्नेह राणा (Sneh Rana) को भारतीय टीम में जगह दी गई। जिसमें स्नेह राणा ने चार ओवर में महज 15 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। इसके बाद बारबाडोस के खिलाफ दूसरे मैच में स्नेह राणा ने दो ओवर में महज छह रन देकर एक विकेट झटका।

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में स्नेह राणा ने चार ओवर में 28 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके और इंग्लैंड को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।

आस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन स्नेह ने स्वयं को साबित करते हुए चार ओवर में 38 रन देकर दो विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में स्नेह राणा छह गेंदों में आठ रन बनाकर रन आउट हो गईं।

भारतीय महिला हाकी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन

कामनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में भारतीय महिला हाकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया (Vandana Katariya) भारतीय महिला टीम की सदस्य हैं। वंदना ने अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी योग्यता साबित की है।

वंदना ने अपने साथी खिलाड़ियों से मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को मजबूती दिलाई। सेमीफाइनल मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ वंदना कटारिया ने आखिरी मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया था, लेकिन शूटआउट में आस्ट्रेलिया ने 3-0 से मुकाबले को जीत लिया। भारतीय महिला हाकी टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

मैराथन में 12वें स्थान पर रहे ओलिंपियन नितेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के धावक ओलिंपियन नितेंद्र सिंह रावत (Nitendra Singh Rawat) ने मैराथन में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। नितेंद्र मैराथन में 12वें स्थान पर रहे। कामनवेल्थ गेम्स में नितेंद्र अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे सके। अगर वह ऐसा कर पाते तो छठे पायदान पर जगह बना सकते थे।

कुशाग्र ने फ्री स्टाइल स्वीमिंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया

उत्तराखंड के चमोली जिले के कफलोड़ी गांव निवासी कुशाग्र रावत (Kushagra Rawat) ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्वीमिंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कुशाग्र फाइनल राउंड में आठवें स्थान पर रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें