Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Commonwealth Games 2022: उत्तराखंड के Lakshya Sen ने भारत को दिलाया गोल्ड, PM Modi और CM Dhami ने दी बधाई

Commonwealth Games 2022 कामनवेल्थ गेम्स में भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्य लक्ष्य सेन ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। उनकी इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया पर बधाई दी है।

By Sunil NegiEdited By: Updated: Mon, 08 Aug 2022 06:34 PM (IST)
Hero Image
Commonwealth Games 2022 : कामनवेल्थ गेम्स में भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्य लक्ष्य सेन ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Commonwealth Games 2022 आज कामनवेल्थ गेम्स में भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्य लक्ष्य सेन ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। पुरुष एकल के फाइनल में लक्ष्य सेन ने मलेशिया एंग जे यान्ग को हराकर गोल्‍ड मेडल जीता। उनकी इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया पर बधाई दी है।

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- लक्ष्‍य सेन को बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई। उन्होंने CWG में शानदार खेला और फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वह भारत की शान हैं। उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी बधाई

उन्‍होंने लिखा 'उत्तराखंड के सपूत लक्ष्‍य सेन को कामनवेल्थ गेम्स की बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। आपने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से देश के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी ऊंचा किया है। हमें आप पर गर्व है।'

उत्तराखण्ड के सपूत @lakshya_sen जी को #CommonwealthGames2022 की #Badminton प्रतिस्पर्धा में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई।

आपने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से देश के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी ऊंचा किया है।

हमें आप पर गर्व है।#LakshyaSen pic.twitter.com/qvlClYHDz0

उत्‍तराखंड के रहने वाले है लक्ष्‍य सेन

बता दें कि लक्ष्‍य सेन (Lakshya Sen) का जन्‍म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मध्यम वर्गीय परिवार में 16 अगस्त 2001 को हुआ। उनका परिवार अल्मोड़ा के तिलकपुर मोहल्ले में रह रहा है।

एक लक्ष्‍य पूरा, एक है अभी बाकी

बीते दिनों लक्ष्‍य सेन ने कहा था कि मेरा अगला लक्ष्य कामनवेल्थ गेम (Commonwealth Games 2022) और ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। उनका एक लक्ष्‍य पूरा हो गया है। उन्‍होंने कामनवेल्थ गेम 2022 में स्‍वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। अब उनका लक्ष्‍य ओलिंपिक है।

कामनवेल्थ में गोल्ड जीतकर Lakshya Sen ने रचा इतिहास, छह साल की उम्र में थाम लिया था शटल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें