Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में, उत्तराखंड में 95 प्रतिशत मतदान

Congress President Election कांग्रेस के अध्यक्ष पद का आज चुनाव है। अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala BohraUpdated: Mon, 17 Oct 2022 09:01 AM (IST)
Hero Image
Congress President Election : शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे मैदान में।

जागरण संवाददाता, देहरादून : Congress President Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सोमवार को प्रदेश में 95 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 223 सदस्यों में से 213 ने मतदान किया। इनमें से 12 सदस्यों से प्रदेश से बाहर मतदान किया। मतदाता प्रत्याशियों को लेकर पसंद जाहिर करने से बचे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक चली। मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कुल 223 प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों में से 10 मतदान से अनुपस्थित रहे।

इनमें चार प्रदेश कांग्रेस कमेटी से त्यागपत्र दे चुके हैं। तीन स्थान रिक्त हैं, जबकि तीन ने मतदान के लिए उपस्थित नहीं हो सके। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन व डीपी सिंह ने नई दिल्ली, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा समेत 12 ने प्रदेश के बाहर मत का प्रयोग किया।

कुल 213 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राज्य के कुल 213 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दूरस्थ क्षेत्रों पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग से भी मतदान के लिए पीसीसी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत 201 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मतदान के दौरान उपस्थित रहे।

प्रदेश चुनाव अधिकारी जीसी चंद्रशेखर ने चार सदस्यीय टीम के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। मतदान करने वालों से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के बारे में उनकी पसंद जानने का प्रयास किया गया तो अधिकतर ने टिप्पणी से इन्कार किया। अधिकतर ने इशारों में सौम्य स्वभाव के मल्लिकार्जुन खडग़े की प्रशंसा की तो शशि थरूर को लेकर सीधी टिप्पणी से बचते नजर आए।

यह भी पढ़ें : Congress President Election 2022 LIVE Updates: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव आज, देशभर में 65 से ज्यादा मतदान केंद्र; सुरक्षा सख्त

22 वर्ष बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान

प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं ने 22 वर्ष बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि वह मई, 2021 में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद की तत्कालीन प्रत्याशी सोनिया गांधी के एजेंट बने थे।

22 वर्ष बाद सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए उत्तराखंड के कांग्रेस प्रतिनिधियों ने मतदान किया। काफी संख्या में पुराने प्रतिनिधियों ने इस बार भी मतदान किया।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस के भीतर लोकतंत्र मजबूत है। अध्यक्ष पद पर आमने-सामने चुनाव का साहस भाजपा व अन्य दलों में देखने को नहीं मिलता।

मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली समेत देशभर में 65 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी कर्नाटक के बेल्लारी स्थित संगनाकल्लु में यात्रा कैंप में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें