Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Exit Poll 2024 पर आया कांग्रेस का रिएक्‍शन, बताया सत्य से परे...चार जून को चल जाएगा पता

Uttarakhand Exit Poll 2024 विभिन्न एजेंसियों के एक्जिट पोल में कांग्रेस को उत्तराखंड की पांच सीटों पर पीछे दिखाया गया है। उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों गढ़वाल टिहरी गढ़वाल हरिद्वार नैनीताल-ऊधम सिंह नगर एवं अल्मोड़ा के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। शनिवार को सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के बाद टीवी चैनल पर एक्जिट पोल दिखाए गए।

By Ravindra kumar barthwal Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 02 Jun 2024 07:42 AM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Exit Poll 2024: एक्जिट पोल में कांग्रेस को उत्तराखंड की पांच सीटों पर पीछे दिखाया

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून: Uttarakhand Exit Poll 2024: विभिन्न एजेंसियों के एक्जिट पोल में कांग्रेस को उत्तराखंड की पांच सीटों पर पीछे दिखाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक्जिट पोल को सत्य से परे करार दिया है। पार्टी ने कहा कि चार जून को चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।

उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर एवं अल्मोड़ा के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

शनिवार को सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के बाद टीवी चैनल पर एक्जिट पोल दिखाए गए। अधिकतर टीवी चैनल ने एक्जिट पोल में प्रदेश की सभी पांच सीटों पर कमल खिलते हुए दर्शाया है। एक चैनल ने भाजपा के खाते में चार और कांग्रेस को एक सीट दी है।

पिछले दो चुनाव में भाजपा ने जीती पांचों सीट

कांग्रेस के लिए यह लोकसभा चुनाव प्रतिष्ठापूर्ण रहा है। इससे पहले वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भी भाजपा ने ही राज्य की सभी पांच सीटें जीती थीं। पार्टी इस बार खाता खुलने को लेकर आश्वस्त है, बल्कि बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

शनिवार को एक्जिट पोल को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि एक्जिट पोल सही नहीं हैं।

इनमें वास्तविकता को नजरअंदाज किया गया है। कांग्रेस प्रदेश में लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी, चार जून को चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें