Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

देहरादून के शिमला बाईपास मार्ग पर शव मिलने से हड़कंप, मृतक लहूलुहान

देहरादून के शिमला बाईपास रोड पर परवल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। लहूलुहान हालत में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ है। मृतक के कपड़ों से उसके स्विगी फूड डिलीवरी ब्वॉय होने की आशंका जताई जा रही है।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 08 Sep 2024 12:36 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Crime News: पुलिस जांच में जुट गई है। फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Crime News: शिमला बाईपास रोड पर परवल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लहूलुहान हालत में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के कपड़ों से उसके स्विगी फूड डिलीवरी ब्वॉय होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ है।