Move to Jagran APP

Dehradun-Almora Heli Service: देहरादून और अल्‍मोड़ा के बीच हेली सेवा शुरू, अब मिनटों में तय होगा कई घंटों का सफर

Dehradun-Almora Heli Service देहरादून और अल्मोड़ा के बीच नई हेली सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा हफ्ते में छह दिन चलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर नवनिर्मित यात्री टर्मिनल का लोकार्पण करते हुए इस सेवा की शुरुआत की। इस हेली सेवा से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Thu, 10 Oct 2024 01:11 PM (IST)
Hero Image
Dehradun-Almora Heli Service: देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा की शुरुआत। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun-Almora Heli Service: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर नवनिर्मित यात्री टर्मिनल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्‍होंने देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा की भी शुरुआत की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हवाई सेवा परिवहन का प्रमुख जरिया बन गया है। प्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। अल्मोड़ा उत्तराखंड का प्राचीन शहर है। देहरादून-अल्मोड़ा हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन, रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनोत्री, गोचर और जोशियाड़ा के लिए भी जल्द हेली सेवा शुरू होगी।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राजपुर रोड विधायक खजानदास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड आने वाले सैलानियों के लिए विदेश की तर्ज पर घूमने का नया ठिकाना, तारों की छांव में उठाएंगे पहाड़ी खाने का लुत्‍फ

11 सीटर डबल इंजन वाला हेलीकाप्टर यात्रियों के लिए किया जाएगा प्रयोग

अल्मोड़ा से हेली सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों को आज से हेली सेवा की सुविधा मिलेगी। हेली सेवा शुरू होने से अल्मोड़ा से देहरादून पहुंचने में यात्रियों को घंटों का सफर तय करने से निजात मिलेगी। यात्रियों के लिए करीब पांच हजार रुपया किराया निर्धारित किया गया है। जबकि 11 सीटर डबल इंजन वाला हेलीकाप्टर यात्रियों के लिए प्रयोग किया जाएगा।

लंबे समय से टाटिक से फिर हेली सेवा शुरू करने की मांग उठ रही थी। जिससे की अल्मोड़ा से देहरादून को यात्रा करने वाले यात्रियों को घंटों का सफर तय करने से मुक्ति मिल सके। लगातार उठ रही मांग के बाद प्रशासन ने यहां स हेली सेवा शुरू करने के लिए बीते दिनों कवायद तेज की।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने भी हेलीपैड का निरीक्षण किया। खामियों को शीघ्र दूर कर हेली सेवा शुरू करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जिसके बाद दो अक्टूबर को यहां हेलीकाप्टर की सफल लैंडिंग कराई गई। लेकिन इसके बाद इंतजार बढ़ गया।

यह भी पढ़ें- खाकी में मातृशक्ति का दबंग रूप हैं IPS Shweta Chaubey, निर्बल के लिए रक्षक तो समाज के द्रोहियों के लिए मर्दानी

सफल ट्रायल के बाद भी हेली सेवा शुरू नहीं होने से लोगों में निराशा देखने को मिली। लेकिन अब लोगों को हेली सेवा लाभ मिलेगा। हेली सेवा से अल्मोड़ा से देहरादून की यात्रा करीब 45 से 53 मिनट की भीतर पूरी होगी। हेलीकाप्टर में दो पायलट होंगे।

सोमवार से शनिवार तक मिलेगी सेवा

  • सोमवार से शनिवार तक हेली सेवा के संचालन को रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है।
  • सोमवार से शनिवार तक देहरादून से 11 बजे करीब हेलीकाप्टर अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरेगा।
  • 12 बजे करीब अल्मोड़ा हेलीपैड पहुंचेगा।
  • अल्मोड़ा से 12 बजकर पांच मिनट पर देहरादून के लिए हेलीकाप्टर उड़ेगा।

हेली सेवा का आज बुधवार को शुभारंभ होगा, सीएम धामी सेवा का शुभारंभ करेंगे। सेवा संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। - राम सिंह कठैत, मुख्य सुरक्षा अधिकारी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें