Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dehradun City Activities: जानिए आपके शहर देहरादून में आज क्‍या हो रहा है खास आयोजन

आज आपके शहर देहरादून में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सबसे है कि आज शहर में इलेक्‍ट्र‍िक बस का ट्रायल होगया। मुख्‍यमंत्री इसे हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में शाम को कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

By Sunil NegiEdited By: Updated: Fri, 11 Dec 2020 08:10 AM (IST)
Hero Image
आज 11 दिसंबर 2020 शुक्रवार मार्ग शीर्ष मास कृष्‍ण पक्ष एकादशी है।

 जागरण संवाददाता, देहरादून। आज 11 दिसंबर 2020 शुक्रवार  मार्ग शीर्ष मास कृष्‍ण पक्ष एकादशी है। आज आपके शहर देहरादून में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सबसे पहले आज शहर में इलेक्‍ट्र‍िक बस का ट्रायल होगया। मुख्‍यमंत्री इसे हरी झंडी दिखाएंगे। सिक्योर हिमालय योजना के तहत पर्वत दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन माध्यम से फीचर फिल्म रिलीज की जाएगी। वहीं, प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में शाम को कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

देहरादून शहर के कार्यक्रम

-कार्यक्रम: प्रदेश में पहली इलेक्ट्रिक बस के ट्रायल को मुख्यमंत्री से आवास से दिखाई जाएगी हरी झंडी। सुबह 10 बजे।

- क्रिकेट: तनुष व जीएसआर ऐकेडमी में अंडर-19 टीम चयन प्रक्रिया, सुबह दस बजे से।

-कैंडल मार्च:  प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में कैंडल मार्च। शाम पांच बजे।

- कार्यबहिष्कार: पूर्ति विभाग के कर्मचारियों का ऊधमसिंह नगर के डीएसओ के निलंबन की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार।

-फीचर फिल्म रिलीज:  सिक्योर हिमालय योजना के तहत पर्वत दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन माध्यम से फीचर फिल्म रिलीज की जाएगी। सुबह 11 बजे।

-सम्मेलन का उद्घाटन :सतत पर्वतीय विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन सुबह 11 बजे ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री करेंगे।

-निजी एलोपैथिक चिकित्सक आज बंद रखेंगे ओपीडी। केंद्र सरकार के आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति देने के फैसले के खिलाफ निजी एलोपैथिक चिकित्सक आज ओपीडी बंद रखेंगे। सुबह छह से शाम छह बजे तक वह मरीज नहीं देखेंगे। चिकित्सकों का कहना है कि वे सिर्फ गंभीर या फिर कोरोना संक्रमित मरीजों को ही उपचार देंगे। चिकित्सकों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं लडख़ड़ा सकती हैं।