Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dehradun News : भाजपा के पूर्व विधायक ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक पर लगाए यह गंभीर आरोप- किए यह बड़े खुलासे

Uttarakhand News in Hindi किच्छा से पूर्व विधायक रहे राजेश शुक्ला ने किच्छा के मौजूदा कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक लड़की की मौत के मामले में विधायक की भूमिका को भी संदिग्ध बताया है। वहीं और भी आरोप लगाते हुए मामले की जांच करने की अपील की है। उन्होंने देहरादून में प्रेस कांफ्रेस कर यह आरोप लगाए हैं।

By Vijay joshi Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 08 Jul 2024 11:34 PM (IST)
Hero Image
भाजपा के पूर्व विधायक ने मामले की शिकायत पुलिस को भी लिखित में दी है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए विधायक की ओर से पुलिस पर दबाव बनाने और जांच में दखल देने की बात कही है।

लड़की की मौत के मामले में उठाए सवाल

भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सोमवार को देहरादून प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर वर्तमान कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक पुलिस जांच में दखल देकर केस को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। एक युवती की मौत के मामले में उन्होंने विधायक की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

लिखित में दी शिकायत

आरोप लगाया कि विधायक के दखल की वजह से जांच नहीं की जा रही है और युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। साथ ही किच्छा पुलिस मृतक युवती के स्वजन पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें परेशान कर रही है। इस मामले में उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रेंज से भी लिखित शिकायत की है। साथ ही पूर्व विधायक ने मामले में विधानसभा अध्यक्ष से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से भी किच्छा विधायक के विरुद्ध कार्रवाई करने कर मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव, हाईकोर्ट को भेजा गया प्रस्ताव; अब फैसले पर टिकी निगाहें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें