Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monsoon में देहरादून आ रहे सैलानी इस खबर को पढ़ लें, Police ने की इन पर्यटक स्‍थलों पर न जाने की अपील

Dehradun Tourists Places इन दिनों भारी वर्षा होने से नदी और नाले उफान पर हैं। ऐसे में जलस्रोतों के पास जाना भारी पड़ सकता है। अब प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद निरंतर वर्षा हो रही है। इससे नदियों और जलस्रोतों के बहाव में काफी इजाफा हो गया है जिससे इन जगहों पर हादसे की आशंका बढ़ गई है।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra Updated: Thu, 04 Jul 2024 12:31 PM (IST)
Hero Image
Dehradun Tourists Places: वर्षाकाल में नदियों के किनारे जाने से बचे सैलानी

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Tourists Places: इन दिनों भारी वर्षा होने से नदी और नाले उफान पर हैं। दून की नदियों और जलस्रोतों का बहाव भी तेज हो गया है। ऐसे में जलस्रोतों के पास जाना भारी पड़ सकता है। वर्षाकाल में जलस्रोतों में मलबा और पत्थर आने लगते हैं।

इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासियों को वर्षाकाल में नदियों और जलस्रोतों के पास नहीं जाने की सलाह दी है।

मानसून सक्रिय होने के बाद निरंतर वर्षा जारी

देहरादून जनपद में सहस्रधारा, गुच्चूपानी, लच्छीवाला, डाकपत्थर, कैंपटीफॉल, भट्ठाफॉल, टाइगर फॉल और शिखर फाल समेत कई जलस्रोत हैं, जहां पर्यटक पानी में अठखेलियां करने जाते हैं। पिछले दिनों तक सभी झरनों में रोजाना करीब पांच हजार से अधिक पर्यटक पहुंच रहे थे।

अब प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद निरंतर वर्षा हो रही है। इससे नदियों और जलस्रोतों के बहाव में इजाफा हो गया है, जिससे इन जगहों पर हादसे की आशंका बढ़ गई है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने अपील की है कि सावधानी बरतें और नदियों व जलस्रोतों के पास न जाएं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • नदियों के किनारे न जाएं।
  • जलस्रोतों में नहाने का प्रयास न करें।
  • पथरीले रास्तों में वाहन चलाने का जोखिम न उठाएं।
  • पानी वाले पर्यटन स्थलों से दूर रहें।

जनपद में भारी वर्षा हो रही है। ऐसे में नदियों और जलस्रोतों के पास जाना जोखिम भरा हो सकता है। पर्यटक फिलहाल नदियों और जलस्रोतों का रुख न करें।

-सोनिका, जिलाधिकारी, देहरादून

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें