Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Earthquake In Uttarakhand : 1991 में उत्‍तरकाशी में भूकंप ने मचाई थी तबाही, गई थी 700 से ज्‍यादा की जान

Earthquake In Uttarakhand उत्‍तराखंड राज्‍य प्राकृतिक आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। 1991 में उत्‍तरकाशी में भूकंप ने तबाही मचाई थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल कहते हैं कि उत्तरकाशी जनपद भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन-4 व 5 में स्थित है।

By Nirmala BohraEdited By: Updated: Wed, 09 Nov 2022 08:06 AM (IST)
Hero Image
Earthquake In Uttarakhand : 1991 में उत्‍तरकाशी में भूकंप ने तबाही मचाई थी।

टीम जागरण, देहरादून : Earthquake In Uttarakhand : उत्‍तराखंड राज्‍य प्राकृतिक आपदा के लिहाज से संवेदनशील है। हर साल यहां मानसून में भूस्‍खलन, बाढ़, बादल फटने की घटनाएं सामने आती हैं। जिससे जन जीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो जाता है। वहीं समय समय पर आने वाले भूकंप भी लोगों को दहशत से भर देते हैं।

भूकंप के लिहाज से राज्‍य संवेदनशील है और जोन पांच में आता है। गढ़वाल का उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिला और कुमाऊं का कपकोट, धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील है। इन क्षेत्रों में भी उत्‍तरकाशी सबसे ज्‍यादा संवेदनशील क्षेत्र है।

6.8 तीव्रता के भूकंप में 768 लोगों ने गंवाई थी जान

  • जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल कहते हैं कि उत्तरकाशी जनपद भूकंप के दृष्टि से बेहद ही संवेदनशील जनपद है।
  • भूगर्भीय दृष्टि से जिला बेहद संवेदनशील जोन-4 व 5 में स्थित है।
  • 1991 में उत्‍तरकाशी में भूकंप ने तबाही मचाई थी। 6.8 तीव्रता के इस भूकंप में 768 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
  • भूकंप से मची तबाही में 1800 लोग बुरी तरह से घायल हुए थे और तीन हजार परिवार बेघर हो गए थे।

यह भी पढ़ें : Earthquake In Uttarakhand : देर रात के बाद बुधवार की सुबह दोबारा महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में लोग

उत्तरकाशी में आए बड़े भूकंप

  • 20 अक्तूबर 1991 की रात को 6.8 तीव्रता का भूकंप
  • 29 मार्च 1999 को 6.8 तीव्रता भूकंप
  • 21 सितंबर 2009 में 4.7 तीव्रता का भूकंप
  • 4 अप्रैल 2011 को 5.7 तीव्रता का भूकंप
  • 20 जून 2011 को 4.6 तीव्रता का भूकंप
  • 10 फरवरी 2012 को 5 तीव्रता का भूकंप
  • 25 अप्रैल 2015 को 7.8 तीव्रता का भूकंप
  • 7 फरवरी 2017 को 5.8 तीव्रता का भूकंप
  • 7 जून 2018 को 4.4 तीव्रता का भूकंप
  • 6 नवंबर 2022 को 4.5 तीव्रता का भूकंप

9 नवंबर को भी कई बार डोली धरती

  • नौ नवंबर 2022 यानी बुधवार को भी उत्‍तराखंड की धरती भूकंप के झटकों से कई बार डोली।
  • पहले मंगलवार देर रात करीब दो बजे भूंकप के तीव्र झटके महसूस किए गए।
  • कई क्षेत्रों में रात 1.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
  • भूकंप का केंद्र नेपाल में था।
  • इसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड रही।
  • कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए।
  • दोबारा बुधवार सुबह करीब 6 बजकर 27 मिनट पर पिथौरागढ़ में भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किए गए।
  • इसकी तीव्रता 6.3 मैग्नीट्यूड रही।
  • वहीं एक ही दिन में कई बार भूकंप के झटके महसूस होने के बाद से लोग दहशत में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें : Earthquake In Uttarakhand : भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है उत्‍तराखंड, दो दिन पहले भी डोली थी धरती

दो दिन पहले भी उत्‍तराखंड में आया था भूकंप

दो दिन पहले छह नवंबर को भी उत्‍तराखंड में कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह करीब 8.33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसका केंद्र उत्‍तरकाशी था। इसकी तीव्रता 4.7 मैग्नीट्यूड रही थी।