Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Exit Poll 2024 : उत्तराखंड में एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को मिल रहीं इतनी सीटें, अनिल बलूनी वाली सीट पर कर दी यह भविष्यवाणी

एजेंसी के अनुसार भाजपा को 60 फीसद वोट मिला है। वहीं कांग्रेस को 35 फीसद वोट मिला है। सर्वे के अनुसार पौढ़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी जीत दर्ज कर रहें। वहीं कांग्रेस के गणेश गोदियाल को हार का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि कयास लगाए जा रहे थे कि पौढ़ी गढ़वाल वाली सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है। हालांकि अंतिम तस्वीर 4 जून को ही साफ होगी।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 01 Jun 2024 08:46 PM (IST)
Hero Image
Exit Poll 2024 : उत्तराखंड में एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को मिल रहीं इतनी सीटें

देहरादून, जागरण ऑनलाइन टीम। चुनाव खत्म होने के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरु हो गए हैं। कई एजेंसियां भाजपा-एनडीए को बहुमत दे रही हैं। आजतक एक्सिस माय इंडिया सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों पर भाजपा परचम लहरा रही है।

एजेंसी के अनुसार भाजपा को 60 फीसद वोट मिला है। वहीं कांग्रेस को 35 फीसद वोट मिला है। सर्वे के अनुसार पौढ़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी जीत दर्ज कर रहें। वहीं कांग्रेस के गणेश गोदियाल को हार का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि कयास लगाए जा रहे थे कि पौढ़ी गढ़वाल वाली सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है। हालांकि अंतिम तस्वीर 4 जून को ही साफ होगी। 

एग्जिट पोल आने के बाद क्या बोले धामी   

एग्जिट पोल पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सभी एग्जिट पोल में भाजपा-NDA को बहुमत दिखाया गया है। यह आंकड़े चार जून को और आगे बढ़ेंगे। यह प्रधानमंत्री के नीति और नियत की जीत है। सीएम धामी ने दावा किया है कि भाजपा एक बार फिर देश में सरकार बना रही है। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर