Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanwar Yatra ड्यूटी पर हरिद्वार जा रही महिला दारोगा की हादसे में मौत, सिपाही घायल

Kanwar Yatra 2024 कांवड़ यात्रा की ड्यूटी जा रही महिला दारोगा की हरिद्वार रोड पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना बड़कोट में तैनात कांता थापा की कांवड़ में ड्यूटी लगी थी। डीकैथलॉन शोरूम के निकट तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपित निजी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 20 Jul 2024 11:31 AM (IST)
Hero Image
Kanwar Yatra 2024: महिला दारोगा की हरिद्वार रोड पर बस की चपेट में आने से मौत, Photo: Jangran

जागरण संवाददाता, देहरादून। Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा की ड्यूटी जा रही महिला दारोगा की हरिद्वार रोड पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित निजी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

थाना बड़कोट में तैनात कांता थापा की कांवड़ में ड्यूटी लगी थी। शनिवार को वह स्कूटी से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं। इस दौरान उनके साथ महिला कांस्टेबल शकुंतला जोकि कैंट थाने में तैनात हैं, भी साथ में थी।

डीकैथलॉन शोरूम के निकट तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला दारोगा की मौत हो गई जबकि महिला कांस्टेबल घायल हो गई।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर