Move to Jagran APP

पलायन के दंश से अछूते नहीं केंद्रीय विद्यालय

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों संचालित केंद्रीय विद्यालयों में जहां पहली कक्षा के लिए रिकॉर्ड आवेदन हुए हैं, पर्वतीय क्षेत्रों में यह संख्या बहुत कम है।

By Sunil NegiEdited By: Updated: Thu, 22 Mar 2018 11:02 AM (IST)
Hero Image
पलायन के दंश से अछूते नहीं केंद्रीय विद्यालय
देहरादून, [जेएनएन]: पलायन के कारण न केवल पहाड़ के कई गांव वीरान हो गए हैं, बल्कि इसने स्कूलों की भी नींव हिला दी है। सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या साल-दर-साल घट रही है। यहां तक की अब केंद्रीय विद्यालय भी इससे अछूते नहीं हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों संचालित केंद्रीय विद्यालयों में जहां पहली कक्षा के लिए रिकॉर्ड आवेदन हुए हैं, पर्वतीय क्षेत्रों में यह संख्या बहुत कम है। स्थिति यह कि कई स्कूलों में निर्धारित सीट के मुकाबले आधे भी आवेदन नहीं आए हैं।

केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो चुकी है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां 45 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में तीन हजार से ऊपर सीट हैं। जिनके लिए इस बार रिकॉर्ड आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह संख्या 9067 पहुंच गई है। देहरादून शहर में अभिभावकों ने केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराने में खासी दिलचस्पी दिखाई है। 

दून में 11 केंद्रीय विद्यालय हैं। जिनमें प्रत्येक स्कूल में आवेदन 300 से 600 के बीच रहे हैं। रुड़की, ऋषिकेश और तमाम मैदानी क्षेत्रों में दाखिले का क्रेज कुछ इसी तरह दिखाई दिया, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों की स्थिति इससे ठीक उलट है। क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाने जाने वाले केंद्रीय विद्यालयों में भी वहां बच्चे नहीं मिल रहे। इसके एकाध नहीं कई उदाहरण हैं। मसलन गौचर में केवल 23 आवेदन मिले हैं। केवि में प्रत्येक सेक्शन में 40 सीट होती हैं और गौचर में कक्षा एक में एक सेक्शन है। इसी तरह लैंसडौन में यह संख्या 14 पर सिमट गई है। 

40 सीट के मुकाबले यह संख्या आधी भी नहीं है। केंद्रीय विद्यालय सौडख़ांड में भी मात्र 13 ही आवेदन आए हैं। जोशीमठ, कौसानी समेत कई अन्य पहाड़ी इलाकों में भी कमोबेश यही स्थिति है। केंद्रीय विद्यालय देहरादून संभाग के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव के अनुसार मैदानी क्षेत्र के सभी केंद्रीय विद्यालयों में रिकॉर्ड आवेदन हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में यह संख्या कम रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम चयन सूची 26 मार्च को जारी की जाएगी। 

केंद्रीय विद्यालय प्रवेश महत्वपूर्ण तिथियां 

चयन सूची जारी एवं प्रवेश 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।